T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम कनाडा मैच के बाद तीन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं, जबकि साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, भारत और श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने अगले दौर की ओर बढ़ रहा है और इसी के साथ टूर्नामेंट में बड़े फैसले भी होने लगे हैं। चेन्नई में खेले गए ग्रुप D के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराकर न सिर्फ अपनी स्थिति मजबूत की, बल्कि एक ही झटके में तीन टीमों का सफर भी खत्म कर दिया।
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने ग्रुप D से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका इस ग्रुप से पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुका था। साउथ अफ्रीका ने ग्रुप में टॉप पोजिशन से क्वालिफाई किया, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर रहा। इन दोनों के आगे बढ़ते ही ग्रुप D की बाकी तीन टीमें अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा सुपर-8 की रेस से बाहर हो गईं।
सिर्फ ग्रुप D ही नहीं, बल्कि ग्रुप C से भी दो टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने अगले दौर में जगह बना ली है। वहीं स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल का सफर ग्रुप स्टेज पर ही खत्म हो गया है।
also read –तुम्बाड 2 के लिए विलेन की तलाश तेज, अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम चर्चा में
ग्रुप A और ग्रुप B की बात करें तो यहां स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। ग्रुप A से भारत ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि ग्रुप B से श्रीलंका ने अपनी जगह पक्की की है। हालांकि इन दोनों ग्रुप में दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम को लेकर अभी भी मुकाबला बना हुआ है और कुछ उलटफेर के कारण तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।
टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, मुकाबले और ज्यादा रोमांचक होते जा रहे हैं। सुपर-8 में पहुंच चुकी टीमों ने अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है, जबकि बाहर हुई टीमों के लिए यह सफर यहीं खत्म हो गया है। अब सभी की नजरें बाकी बचे मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां से सुपर-8 की बाकी सीटों का फैसला होगा।


