नई दिल्ली। आज दिल्ली में बेटी श्रीमती बांसुरी स्वराज के आवास पर आयोजित मिजोरम के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय श्री स्वराज कौशल की शोक सभा में गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय स्वराज कौशल के जीवन और कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखते हुए समाजसेवा और विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। कानून के क्षेत्र में उनका मार्गदर्शन और सामाजिक सरोकार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
शोक व्यक्त करते हुए कहा गया कि दुःख की इस घड़ी में संवेदनाएं बेटी बांसुरी स्वराज और समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।
शोक सभा में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां मौजूद रहीं और सभी ने स्वर्गीय स्वराज कौशल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज बेटी @BansuriSwaraj के आवास पर मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय श्री स्वराज कौशल जी की शोक सभा में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
स्वराज कौशल जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाजसेवा और विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया जिसे… pic.twitter.com/8dXnr0MttA
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 7, 2025


