Suniel Shetty C Section Controversy: गौहर खान ने सुनील शेट्टी के सी-सेक्शन को कंफर्ट डिलीवरी कहने पर नाराजगी जताई। पॉडकास्ट में किया मिसकैरेज और डिलीवरी का दर्दनाक अनुभव साझा।
Suniel Shetty C Section Controversy: गौहर खान, जो इस समय अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में हैं, ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के ज़रिए अभिनेता सुनील शेट्टी के सी-सेक्शन डिलीवरी पर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अपनी निजी कहानी साझा करते हुए गौहर ने सी-सेक्शन को “कंफर्ट ऑप्शन” कहे जाने पर नाराजगी जताई और इसे महिलाओं की सच्चाई से दूर बताया।
गौहर खान ने पॉडकास्ट में सुनाया दर्द: सी-सेक्शन आसान नहीं
अपने यूट्यूब पॉडकास्ट “मां नोरंजन” में गौहर खान ने मिसकैरेज और डिलीवरी के अनुभवों को साझा करते हुए कहा, “अगर आप खुद मां नहीं बने हैं, तो यह कहने का अधिकार नहीं है कि सी-सेक्शन आसान होता है। यह बेहद कठिन, शारीरिक और मानसिक रूप से थकाने वाला प्रोसेस है।”
View this post on Instagram
उन्होंने भावुक होते हुए यह भी कहा कि कई लोग सी-सेक्शन को “कंफर्ट डिलीवरी” मानते हैं, जबकि यह एक बड़ा सर्जिकल प्रोसेस होता है, जिसमें मां को गहरा दर्द सहना पड़ता है।
क्या कहा था सुनील शेट्टी ने?
एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी की सराहना करते हुए कहा था कि उन्होंने “नेचुरल डिलीवरी” को चुना, बजाय “कंफर्टेबल सी-सेक्शन” के। इस बयान पर सोशल मीडिया में कई लोगों ने नाराजगी जताई, और बाद में सुनील ने सफाई दी कि उनके शब्दों को गलत संदर्भ में लिया गया।
गौहर खान का मिसकैरेज और पर्सनल अनुभव
गौहर खान ने पहली बार खुलासा किया कि बेटे जेहान के जन्म से पहले उनका मिसकैरेज हो चुका था, “ज़ेहान से पहले मैंने 9 हफ्तों की प्रेग्नेंसी में बच्चा खो दिया था। वो अनुभव बेहद दर्दनाक और भावनात्मक रूप से तोड़ने वाला था। उस पीड़ा को बयां करना मुश्किल है।”
दूसरी बार मां बनने वाली हैं Gauahar Khan
गौहर खान और ज़ैद दरबार ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे की खबर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “बिस्मिल्लाह! हमें आपकी दुआओं की ज़रूरत है। बेबी 2 आ रहा है। प्यार फैलाओ और दुनिया को नचाओ!”
गौहर की यह ईमानदारी और साहस कई महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है जो प्रेग्नेंसी से जुड़े सामाजिक मिथकों का सामना करती हैं।
For more news: Entertainment


