Stock Market Holiday: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी आने से निवेशकों पर दबाव कम हुआ है, जिससे वित्तीय बाजार खुश हैं।
Stock Market Holiday: सोमवार, 12 मई को देश भर में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। अब निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या आज शेयर बाजार बंद रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर उपलब्ध छुट्टियों की सूची से हम शेयर बाजार की छुट्टियों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह लिस्ट देखकर पता चला कि आज बाजार खुला रहेगा। आज एनएसई और बीएसई बाजार चालू रहेंगे। पिछले हफ्ते भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष से आखिरी दो कारोबारी सत्रों में गिरावट आई। बाद में वीकेंड पर सीजफायर पर अंडरस्टैंडिंग हुई है। यही कारण है कि आज मार्केट में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
इन तारीखों पर इस वर्ष शेयर मार्केट बंद रहेगा
- 15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस के चलते शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा।
- 27 अगस्त : गणेश चतुर्थी के चलते शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा।
- 5 सितंबर : ईद ए मिलाद के चलते शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा।
- 2 अक्टूबर : महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के चलते शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा।
- 21 अक्टूबर : दिवाली के चलते शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा।
- 22 अक्टूबर : दिवाली बलिप्रतिपदा के चलते शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा।
- 5 नवंबर : प्रकाश गुरुपर्व (गुरु नानक देव) के चलते शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा।
- 25 दिसंबर : क्रिसमस के चलते शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा।
आज बाजार कैसा रहेगा?
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) प्रशांत तापसे ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी आने से निवेशकों पर दबाव कम हुआ है, जिससे वित्तीय बाजार खुश हैं। उनका कहना था कि ऐतिहासिक रूप से देखा गया है कि जब भी भू-राजनीतिक तनाव कम होता है, बाजारों में मजबूती और तेजी का प्रदर्शन होता है। उन्होने यह भी कहा कि शुक्रवार को शुद्ध खरीदारी करने के बाद अब सभी की निगाहें विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) पर होंगी, जिन्होंने पिछले दो सप्ताह तक निरंतर शुद्ध खरीदारी की थी।
ये कारक भी महत्वपूर्ण हैं
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ शोध उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा कि यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि कई महत्वपूर्ण घरेलू घटनाएं होंगी। उनका कहना था कि निवेशकों का ध्यान पाकिस्तान के साथ जारी तनाव सहित विभिन्न भू-राजनीतिक मुद्दों पर रहेगा। साथ ही, निवेशकों को आर्थिक मोर्चे पर थोक मूल्य सूचकांक (WPI), उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और विदेशी व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं भी महत्वपूर्ण होंगी। मिश्र ने कहा कि इस सप्ताह टाटा स्टील, भारती एयरटेल, गेल, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, ल्यूपिन और बीएचईएल जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, जो बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं।
For more news: Business


