प्रदेश सरकार ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य में सभी ग्रीनफील्ड रोड प्रोजेक्ट्स, पुल, फ्लाईओवर, भवन निर्माण तथा सड़क उन्नयन परियोजनाओं की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) क्यूएए-एम्पैनल्ड प्रोफेशनल कंसल्टेंट द्वारा ही तैयार की जाएगी।
सरकार का मानना है कि किसी भी परियोजना की गुणवत्ता उसकी DPR से ही तय होती है, इसलिए पेशेवर और मान्यता प्राप्त विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट से योजना का स्तर बेहतर होगा और क्रियान्वयन भी अधिक सटीक व प्रभावी ढंग से हो सकेगा।
इस निर्णय से निर्माण परियोजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, तकनीकी त्रुटियाँ कम होंगी और सार्वजनिक अवसंरचना की मजबूती सुनिश्चित होगी। साथ ही, लंबे समय तक टिकाऊ निर्माण और समयबद्ध परियोजना पूर्णता के लक्ष्य को भी गति मिलेगी।
सरकार का यह कदम प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गुणवत्ता और विश्वसनीयता प्रदान करेगा।


