Squid Game Season 4 Update: जानिए ‘Squid Game’ के क्रिएटर ने क्या कहा Season 4 को लेकर। कब होगा Season 3 रिलीज और क्या है इस थ्रिलर का फाइनल प्लान।
Squid Game Season 4 Update: साउथ कोरियन थ्रिलर वेब सीरीज ‘Squid Game’ ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। इस शो का पहला और दूसरा सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया। अब इसका तीसरा सीजन 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। लेकिन इस बीच फैंस के लिए चौथा सीजन लेकर बड़ी निराशाजनक खबर सामने आई है।
Squid Game Season 3: जानिए कब होगा रिलीज?
‘स्क्विड गेम’ का तीसरा सीजन 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। फैंस को इस सीजन का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि वेब सीरीज की कहानी बेहद रोमांचक और खौफनाक रही है।
Squid Game Season 4 को लेकर बड़ा अपडेट
हाल ही में इस वेब सीरीज के क्रिएटर ह्वांग डोंग-ह्युक ने पुष्टि की है कि ‘Squid Game’ का तीसरा सीजन ही पूरी कहानी का अंत होगा। उन्होंने बताया कि उन्हें तीसरे सीजन में ही कहानी को समाप्त करने का निर्देश दिया गया था। इसका मतलब साफ है कि अब ‘Squid Game Season 4’ रिलीज नहीं होगा।
क्रिएटर ह्वांग डोंग-ह्युक का बयान
ह्वांग डोंग-ह्युक ने कहा, “इस सीजन के साथ, मैंने अपनी कल्पना की पूरी कहानी बताई है, जो नायक सेओंग गि-हुन की कथा को पूरा करती है।” उन्होंने यह भी कहा कि तीसरे सीजन के बाद ‘स्क्विड गेम’ की कहानी समाप्त हो जाएगी।
नेटफ्लिक्स की स्पिन-ऑफ संभावनाएं
नेटफ्लिक्स ने पहले ‘स्क्विड गेम’ की दुनिया में एडिशनल स्पिन-ऑफ वेब सीरीज बनाने की संभावना जताई थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसीलिए माना जा रहा है कि मुख्य कहानी केवल तीन सीजन्स में खत्म होगी।
For more news: Entertainment


