Spam Call Block Tips in Android: एंड्रॉइड स्मार्टफोन में स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करना अब हुआ आसान। जानिए Samsung, OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स में स्पैम कॉल रोकने का तरीका और DND सेवाओं का उपयोग।
Spam Call Block Tips in Android: आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र को रोजाना स्पैम कॉल्स, फ्रॉड कॉल्स या टेलीमार्केटिंग कॉल्स का सामना करना पड़ता है। ये कॉल्स इतनी चालाकी से की जाती हैं कि हर बार नया नंबर दिखता है, जिससे इन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। लेकिन राहत की बात यह है कि अब ज़्यादातर Android स्मार्टफोन्स में स्पैम कॉल ब्लॉक करने के लिए इनबिल्ट फीचर्स उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं ब्रांड्स के अनुसार स्पैम कॉल्स को कैसे रोक सकते हैं।
Samsung Galaxy फोन्स में स्पैम कॉल्स ब्लॉक करने का तरीका
सैमसंग स्मार्टफोन्स में कॉल ब्लॉकिंग के ऑप्शन पहले से ही होते हैं:
फोन ऐप खोलें
ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें
Block numbers चुनें
“Block calls from unknown numbers” और “Block spam and scam calls” को ऑन करें
आप चाहें तो किसी विशेष नंबर को मैनुअली भी ब्लॉक कर सकते हैं
OnePlus स्मार्टफोन्स में कैसे करें स्पैम कॉल ब्लॉक
OnePlus के अधिकतर डिवाइसेज़ में अब Google Dialer ऐप डिफॉल्ट होता है:
Phone ऐप खोलें
तीन डॉट्स पर टैप करें और Settings में जाएं
Caller ID & Spam विकल्प पर टैप करें
“Filter spam calls” को ऑन करें
Oppo, Vivo, Realme और iQOO में स्पैम कॉल ब्लॉकिंग सेटिंग्स
इन ब्रांड्स के अधिकांश फोन भी Google Dialer का उपयोग करते हैं, इसलिए स्टेप्स वही रहेंगे:
फोन ऐप > Settings > Caller ID & Spam > Filter spam calls को ऑन करें
Xiaomi और Poco (MIUI / HyperOS) यूज़र्स के लिए तरीका
फोन ऐप खोलें
तीन डॉट्स पर टैप करें
Settings > Caller ID & Spam में जाएं
“Filter spam calls” को ऑन करें
अब भी आ रही हैं स्पैम कॉल्स? अपनाएं DND और सरकारी समाधान
अगर फोन की सेटिंग्स से भी कॉल्स नहीं रुकतीं, तो ये सरकारी उपाय कारगर साबित हो सकते हैं:
DND (Do Not Disturb) सेवा
अपने मोबाइल से SMS भेजें:
START 0– नंबर: 1909TRAI DND ऐप को Google Play Store से डाउनलोड करें
ऐप में अपने नंबर को रजिस्टर करें
सभी प्रमोशनल कॉल्स को ब्लॉक करें


