Sleeping Astro Tips: ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार, कुछ विशिष्ट चीजों को तकिए के नीचे रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
Sleeping Astro Tips: ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार, कुछ विशिष्ट चीजों को तकिए के नीचे रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इन चीजों को रखने से मन शांत होता है, नींद अच्छी आती है और सुख-सौभाग्य बढ़ता है। तकिए के नीचे कपूर, सौंफ़, लहसुन, मोरपंख, हरी इलायची, लौंग, मूंग दाल, तुलसी के पत्ते और एक रुपये का सिक्का रखकर सोने से कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सी सौभाग्यपूर्ण दस चीजें रखने से सफलता मिलती है।
- पानी का लोटा: एक तांबे के लोटा में पानी भरकर सुबह उसे किसी पेड़ पौधे में डाल दें। इससे सेहत में लाभ मिलता है।
चाकू: यह कहा जाता है कि यदि आप या आपके बच्चे सोते समय चौंक कर उठ जाते हैं या डरावने सपने आते हैं तो आपके तकिये के नीचे चाकू, कैंची या लोहे की कोई वस्तु रखना चाहिए। - लहसुन: लहसुन सौभाग्य का प्रतीक है। यदि आप अपने तकिये के नीचे लहसुन की कुछ कलियां रखकर सोते हैं, तो आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जो आपको अच्छी नींद आने में मदद करेगा। इसे अपनी जेब में रखकर सोने से भी सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
- सौंफ: राहुदोष को दूर करने के लिए तकिये के नीचे सौंफ रखना चाहिए। बुरे सपनों से भी राहत मिलती है और मनोवैज्ञानिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
- हरी इलायची: हरी इलायची को सौंफ के साथ तकिये के नीचे रखकर सोने से गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
- दुध: रविवार को सोते समय एक गिलास में दूध भरें, फिर इसे सिरहाने पर रखकर सो जाएं। नींद में गिलास रखते वक्त सावधानी रखें, ताकि आपके हाथ से दूध न गिरे। सुबह उठकर अपनी दिनचर्या पूरी करें, फिर इस दूध को किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। यह उपाय 7 रविवार तक करने से आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
- सिक्का: अगर आप बीमार हैं, तो सोते समय अपना सिरहाना पूर्व की ओर रखें। वहीं एक छोटी कटोरी में एक रुपये का सिक्का सेंधा नमक डालकर सोने के कमरे में रखें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
- मूली: जब राहु कुंडली के पांचवें घर में हो और संतान सुख में बाधा आ रही है, तो चार महीने तक पत्नी के सिरहाने पांच मूली रखें और सुबह मूली को शिव मंदिर में रखें। इससे संतान होने की संभावना बढ़ जाएगी। इस उपाय से भयानक सपने भी नहीं आते।
- सुगन्धित फूल: सोने के पूर्व तकिये पर सुंगधित फूल रखें। इससे शुक्र का प्रभाव बढ़ता है और नींद में सुधार होता है। इससे वैवाहिक जीवन सुधरता है और मन शांत होता है। यह भी भाग्यशाली है।
- आभूषण: चांदी के आभूषण या सिरहाने के नीचे सोना मंगल दोष को दूर करता है। तथा इससे लाभ मिलता है।
For more news: Religion


