Sitaare Zameen Par Release Date: आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ को CBFC से यू/ए सर्टिफिकेट मिला। जानिए किन सीन और डायलॉग्स में हुआ बदलाव और कब होगी फिल्म रिलीज़।
Sitaare Zameen Par Release Date: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ (Sitaare Zameen Par) को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। हालांकि, इससे पहले सेंसर बोर्ड और फिल्म के निर्माताओं के बीच कुछ कट्स को लेकर विवाद सामने आया था, जिसे अब सुलझा लिया गया है।
CBFC और आमिर खान के बीच क्यों हुआ था विवाद?
सीबीएफसी ने फिल्म सितारे ज़मीन पर में मौजूद कुछ शब्दों और दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स और डायलॉग्स को हटाने या बदलने की सिफारिश की थी, जिन्हें लेकर आमिर खान और निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना सहमत नहीं थे। उनका मानना था कि ये दृश्य फिल्म की कहानी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
View this post on Instagram
हालांकि, लंबे विचार-विमर्श के बाद CBFC की रिवाइजिंग कमेटी (RC) ने फिल्म की दोबारा समीक्षा की और कुछ बदलावों के साथ फिल्म को पास करने की अनुमति दे दी है। आमिर खान ने इन सुझाए गए बदलावों को स्वीकार कर लिया है।
‘सितारे ज़मीन पर’ में CBFC के निर्देश पर हुए ये बदलाव:
“बिजनेस वुमन” शब्द को “बिजनेस पर्सन” से बदला गया है।
एक दृश्य में माइकल जैक्सन के रेफरेंस को हटाकर “लवबर्ड्स” शब्द का प्रयोग किया गया है।
एक सीन में “कमल” शब्द की जगह “लोटस” शब्द इस्तेमाल करने को कहा गया है, ताकि राजनीतिक संदर्भ से बचा जा सके।
फिल्म के ओरिजिनल डिस्क्लेमर को हटाकर एक नया डिस्क्लेमर जोड़ा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कोट शामिल किया गया है।
CBFC से मिली U/A 13+ सर्टिफिकेशन, जानिए फिल्म का रनटाइम
इन सभी संशोधनों के बाद, CBFC ने 17 जून 2025 को फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म का आधिकारिक रनटाइम 158.46 मिनट, यानी 2 घंटे 38 मिनट और 46 सेकंड है।
क्या है ‘सितारे ज़मीन पर’ की कहानी?
सितारे ज़मीन पर एक इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो स्पैनिश फिल्म ‘Campeones’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं जो मानसिक रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम को तैयार करता है। फिल्म को आर.एस. प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है।
‘Sitaare Zameen Par’ Release Date
आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म Sitaare Zameen Par 20 जून 2025 को पूरे भारत में थिएटर में रिलीज़ होगी।
For more news: Entertainment


