चंडीगढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से सिरतार संस्थान, रोहतक की शासी निकाय (Governing Body) की 7वीं बैठक आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विभाग के मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे।
बैठक में संस्थान की गतिविधियों की प्रगति, सेवा नियमों में संशोधन या सुधार, तथा स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना और उसके विस्तार पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्थान की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाना है, जिससे लाभार्थियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा सकें।
संस्थान से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों तथा विभागीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संस्थान की भावी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों पर भी विमर्श किया जाएगा। विभाग का कहना है कि ऐसी बैठकों से संस्थान की कार्यक्षमता बढ़ती है और सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में सहायता मिलती है।


