सावधान! अगर आपके फोन में नेटवर्क गायब है या कॉल/मैसेज नहीं आ रहे हैं तो आप Sim Swap Scam के शिकार हो सकते हैं। जानें इसके संकेत और सुरक्षा उपाय, ताकि आपका मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट सुरक्षित रहे।
डिजिटल युग में साइबर अपराधियों के तरीके लगातार विकसित हो रहे हैं। हाल ही में Sim Swap Scam नाम की खतरनाक ठगी तेजी से बढ़ रही है, जिसमें अपराधी आपके मोबाइल नंबर पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लेते हैं।
सोचिए, सुबह उठते हैं और आपका फोन नेटवर्क सिग्नल नहीं दिखा रहा, न कॉल आ रही है, न मैसेज। कुछ ही देर में बैंक से नोटिफिकेशन आते हैं कि आपके खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं। यह संकेत है कि आप Sim Swap Scam के शिकार हो गए हैं।
Sim Swap Scam कैसे होता है?
साइबर अपराधी पहले आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि या आधार डेटा जुटाते हैं। यह डेटा फिशिंग ईमेल, फेक वेबसाइट या लीक डेटाबेस से मिल सकता है।
फिर वे आपके मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर से संपर्क कर खुद को आप बताकर नई सिम कार्ड की मांग करते हैं।
जब ऑपरेटर नई सिम सक्रिय कर देता है, तो आपकी पुरानी सिम बंद हो जाती है।
इसके बाद अपराधी आपके मोबाइल नंबर पर आने वाले मैसेज, ओटीपी और बैंक अलर्ट इंटरसेप्ट कर लेते हैं।
इस प्रकार, आपके ईमेल और बैंक अकाउंट का पासवर्ड बदलकर वे आपके खाते से पैसे निकाल सकते हैं।
also read: 1 लाख रुपये से कम में Samsung Galaxy Z Fold 6! Vijay Sales पर…
संकेत जो बताते हैं कि आपका नंबर हैक हो गया
अचानक नेटवर्क सिग्नल गायब हो जाना
कॉल या मैसेज न आना
पासवर्ड रीसेट या लॉगिन नोटिफिकेशन आना जबकि आपने कुछ नहीं किया
संदेश आना कि आपकी सिम किसी दूसरे डिवाइस पर एक्टिव हो गई
Sim Swap Scam से बचाव के उपाय
अपने मोबाइल अकाउंट में PIN या पासवर्ड सेट करें
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए SMS की बजाय ऐप जैसे Google Authenticator का इस्तेमाल करें
अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया या अंजान लिंक पर साझा न करें
बैंक और ईमेल अकाउंट की गतिविधि पर नजर रखें
नेटवर्क अचानक गायब होने पर तुरंत अपने मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर को सूचना दें
समय पर सही कदम उठाना ही Sim Swap Scam से बचने का सबसे बड़ा तरीका है।


