Sidhu Moosewala Birthday Special: सिद्धू मूसेवाला के 32वें बर्थडे पर नई एल्बम ‘Moosa Print’ रिलीज। पिता बोले- बेटे की विरासत जिंदा रखनी है। BBC डॉक्यूमेंट्री पर जताया विरोध।
Sidhu Moosewala Birthday Special: 11 जून 2025 को दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 32वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके फैंस को तोहफा देते हुए, सिद्धू की नई एल्बम ‘Moosa Print’ रिलीज की गई है। इस एल्बम में तीन नए गाने शामिल हैं – 0008, Nails और Take Notes, जिन्हें सिद्धू के ऑफिशियल चैनल से लॉन्च किया गया है।
Moosa Print: सिद्धू मूसेवाला के फैंस को मिला जन्मदिन का गिफ्ट
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने हमेशा परिवार के खास दिनों पर गाने रिलीज करने की परंपरा निभाई थी। यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर भी एक नई एल्बम रिलीज की गई है ताकि सिद्धू की शुरुआत की गई यह परंपरा कायम रहे। बलकौर सिंह ने कहा, “बेटे के जीते जी जिन गानों को लेकर विरोध किया गया, आज वही गाने हमें रिलीज करने पड़ रहे हैं ताकि उसकी यादें और फैंस से जुड़ाव बना रहे।”
32वें बर्थडे पर ट्रिब्यूट, फैंस के लिए इमोशनल पल
एल्बम का पोस्टर इंस्टाग्राम पर 2 दिन पहले शेयर किया गया था।
अब तक 1.3 मिलियन से अधिक लोग इसे देख और लाइक कर चुके हैं।
पोस्टर में सिद्धू को शाही अंदाज में कुर्सी पर बैठे दिखाया गया है, जो उनके ट्रेडमार्क स्टाइल को दर्शाता है।
डॉक्यूमेंट्री विवाद: पिता ने BBC के खिलाफ उठाया कदम
सिद्धू मूसेवाला पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री “The Killing Call” के दो एपिसोड बर्थडे से ठीक पहले रिलीज किए गए हैं। इसके खिलाफ सिद्धू के पिता ने विरोध दर्ज करवाया है:
लंदन स्थित मीडिया हाउस को लीगल नोटिस भेजा गया।
मानसा कोर्ट में डॉक्यूमेंट्री की रिलीज रोकने के लिए एप्लीकेशन दायर की गई।
कोर्ट में अगली सुनवाई 12 जून 2025 को होगी।
पिता का कहना है कि, “यह मामला अभी कोर्ट में है और डॉक्यूमेंट्री किसी भी तरह ट्रायल को प्रभावित कर सकती है।”
सिद्धू मूसेवाला की पॉपुलैरिटी मौत के बाद भी बरकरार
सिद्धू की हत्या (29 मई 2022) के बाद अब तक 8 गाने रिलीज किए जा चुके हैं।
सभी गाने यूट्यूब पर मिलियन्स में व्यूज़ और लाइक्स बटोर चुके हैं।
ब्रिटिश सिंगर Stefflon Don ने AI से सिद्धू का वीडियो बनाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया था।
For more news: Entertainment


