Shefali Jariwala Death News: Shefali Jariwala की मौत की वजह सेल्फ मेडिकेशन से कार्डियक अरेस्ट हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती संकेत, पुलिस ने साजिश से इनकार किया।
Shefali Jariwala Death News: टीवी एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। अब इस मामले में प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मुंबई पुलिस की जांच में सामने आई जानकारियों ने मौत की संभावित वजह की ओर इशारा किया है।
सेल्फ मेडिकेशन बना मौत का कारण? कार्डियक अरेस्ट की आशंका
मुंबई पुलिस के मुताबिक, कूपर अस्पताल की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है कि शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि वे लंबे समय से बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ दवाएं ले रही थीं, जिनमें ग्लूटाथियोन कैप्सूल, स्किन व्हाइटनिंग मेडिकेशन, हाई डोज एंटी-एजिंग इंजेक्शन और अन्य दवाएं शामिल थीं।
घर से बरामद हुईं संदिग्ध दवाएं
पुलिस जांच में शेफाली के फ्रिज और ड्रॉअर से कई दवाएं बरामद की गई हैं। इनमें कुछ दवाएं ऐसी थीं, जो मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के बिना नहीं ली जानी चाहिए। ये दवाएं स्किन लाइटनिंग, एंटी-एजिंग और पाचन तंत्र से जुड़ी थीं।
बासी फ्राइड राइस और इंजेक्शन लेने के बाद बिगड़ी हालत
पुलिस को दी गई नौकरानी की गवाही के अनुसार, शेफाली ने 27 जून को घर में हुई सत्यनारायण पूजा के बाद फ्रिज में रखा बचा हुआ फ्राइड राइस गर्म करके खाया और उसी के बाद एंटी-एजिंग इंजेक्शन लिया। कुछ ही घंटों बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
पुलिस जांच में नहीं मिला कोई साजिश या फाउल प्ले का संकेत
अब तक की पुलिस जांच में 12 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें उनके पति पराग त्यागी, माता-पिता और स्टाफ भी शामिल हैं। सभी ने एकमत से बताया कि शेफाली लंबे समय से कुछ दवाएं बिना डॉक्टर की सलाह के ले रही थीं। पुलिस ने अब तक किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक गतिविधि के संकेत से इनकार किया है।
फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट का इंतजार
हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि अभी फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा एनालिसिस के बाद ही हो पाएगी। चूंकि मामला एक जानी-मानी सेलिब्रिटी से जुड़ा है, इसलिए पुलिस हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है।
सेल्फ मेडिकेशन को लेकर गंभीर सवाल
शेफाली जरीवाला की मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन कितना खतरनाक हो सकता है। सेल्फ मेडिकेशन की यह आदत कई बार जानलेवा साबित हो सकती है, खासकर जब हाई डोज़ या हार्मोनल दवाओं की बात हो।
For more news: Entertainment


