राज्य सरकार द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से विज्ञान विषयों में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि वे उच्च शिक्षा और शोध के लिए प्रेरित हों।
योजना के तहत 11वीं व 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय पढ़ने वाले कुल 1500 विद्यार्थियों को ₹1000 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाती है। वहीं, सनातक (Graduate) स्तर के छात्रों को ₹4000 प्रतिमाह तथा स्नातकोत्तर (Post Graduate) स्तर के विद्यार्थियों को ₹6000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
सरकार का मानना है कि इस योजना से प्रतिभावान छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, साथ ही राज्य में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल भविष्य के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


