Sarzameen Teaser Out: Kajol, Prithviraj Sukumaran और Ibrahim Ali Khan स्टारर ‘Sarzameen’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज हो गया है। जानें फिल्म की रिलीज़ डेट, कहानी और Ibrahim के जबरदस्त लुक के बारे में।
Sarzameen Teaser Out: अपकमिंग फिल्म ‘सरज़मीन’ का टीज़र रिलीज हो गया है, और इसने दर्शकों को रौंगटे खड़े कर दिए हैं! काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान स्टारर यह फिल्म एक सैनिक मिशन पर आधारित है, जिसमें इब्राहिम के इंटेंस लुक ने सबका ध्यान खींचा है।
कहानी का इमोशनल बैकड्रॉप
टीज़र में दिखाया गया है कि पृथ्वीराज एक संघर्षरत सैनिक के रूप में मौजूद हैं और काजोल उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। सबसे दिलचस्प लम्हा तब आता है जब इब्राहिम अली खान आक्रोशपूर्ण मिजाज में अचानक पृथ्वीराज के पास आकर बंदूक ताने खड़े हो जाते हैं। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है: “सरज़मीन की सलामती से बढ़कर कुछ नहीं।”
View this post on Instagram
इब्राहिम का नया अवतार
टीजर के शुरुआत में इब्राहिम अली खान एक एंग्री यंग मैन के रूप में नजर आते हैं—दाढ़ी बढ़ी हुई और आंखों में गहराया जुनून। उनका यह नया रूप बाहर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
रिलीज़ डेट और प्लेटफ़ॉर्म का खुलासा
मेकर्स ने घोषणा की है कि ‘सरज़मीन’ का पहला प्रीमियर 25 जुलाई 2025 को Jio Hotstar पर होगा। फिल्म को बोमन ईरानी के बेटे कायोज़ ईरानी ने निर्देशित किया है और इसका प्लॉट कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सेना मिशन पर आधारित बताया गया है।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
एक यूज़र ने लिखा: “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह खूबसूरत फिल्म रिलीज होने जा रही है. यह दिन की सबसे अच्छी खबर थी.”
दूसरों ने कहा: “सिनेमाघर क्यों नहीं? थिएटर मटेरियल जैसा लग रहा है.”
कई लोगों ने इसे 2006 की काजोल–आमिर स्टारर ‘फ़ना’ जैसी फिल्म की याद दिलाई। “फ़ना 2 vibes,” एक नेटिजन ने लिखा। “इससे फ़ना वाइब्स मिली,” एक और ने कहा।
For more news: Entertainment


