Sardar Ji 3 Controversy: ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग पर भड़के मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ को फेक सिंगर बताया। जानिए विवाद के पीछे की पूरी कहानी और दिलजीत की प्रतिक्रिया।
Sardar Ji 3 Controversy: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी आगामी फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को कास्ट करने के कारण विवादों में घिरे हुए हैं। इस फैसले को लेकर जनता, कई सेलेब्स और नेताओं ने दिलजीत की आलोचना की है। अब गायक मीका सिंह ने भी दिलजीत पर निशाना साधते हुए उन्हें “फेक सिंगर” बताया और कहा कि देश हमेशा पहले आना चाहिए।
‘सरदार जी 3’ विदेशों में 27 जून को रिलीज होगी
पहलागाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के तनाव के कारण फिल्म सरदार जी 3 भारत में रिलीज नहीं होगी। यह फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज की जाएगी। इस विवाद के बावजूद दिलजीत दोसांझ और उनकी को-एक्ट्रेस नीरू बाजवा फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। उन्होंने फिल्म का ट्रेलर भी शेयर किया है, जिसमें हानिया आमिर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।
मीका सिंह ने किया कड़ा प्रहार
मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘देश पहले’ शीर्षक के साथ लिखा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान संबंध ठीक नहीं हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग गैर-जिम्मेदाराना कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पार के कलाकारों से जुड़े कंटेंट को साझा करने से पहले दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब देश की गरिमा दांव पर हो।

मीका ने फिल्म के ट्रेलर शेयर करने पर तंज कसते हुए लिखा, “एक फेक सिंगर जिसने भारत में 10 शो किए और हजारों फैंस से टिकट लिए, अब गायब हो गया है, फैंस को धोखा देकर।” उन्होंने दिलजीत के सफल ‘दिल-लुमिनाती वर्ल्ड टूर’ का भी जिक्र किया।
बी प्राक ने भी साधा निशाना
मीका सिंह से पहले ही गायक बी प्राक ने भी बिना नाम लिए दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा था। बी प्राक ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “कई कलाकारों ने अपना जमीर बेच दिया है, शर्म आनी चाहिए।”

दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में दिलजीत ने कहा कि फिल्म की शूटिंग फरवरी में हुई थी, जब स्थिति ठीक थी। उसके बाद जो कुछ भी हुआ वह उनके नियंत्रण में नहीं था। उन्होंने बताया कि निर्माताओं ने फिल्म को भारत में रिलीज नहीं करने का फैसला किया क्योंकि पहलगाम हमला हुआ, लेकिन विदेशी बाजार में रिलीज करने का विकल्प चुना क्योंकि इसमें भारी निवेश था।
दिलजीत ने कहा, “जब मैंने फिल्म साइन की थी तब स्थिति ठीक थी। अब जब फिल्म विदेशों में रिलीज हो रही है, तो मैं निर्माताओं के साथ खड़ा रहना चाहता हूं।”
‘सरदार जी 3’ की अन्य जानकारी
दिलजीत दोसांझ इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अमर हुंदल ने किया है। यह फिल्म 27 जून को ओवरसीज में रिलीज होगी।
For more news: Entertainment


