Sardaarji 3 Controversy: Sardaarji 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लेकर विवाद बढ़ा। जसबीर जस्सी बोले- 80% इंडियन गाने पाकिस्तानी! दिलजीत दोसांझ को दिया खुला समर्थन।
Sardaarji 3 Controversy: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवादों में घिरे हैं। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के शामिल होने पर सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है। कई सेलेब्स जैसे मीका सिंह और बी प्राक ने भी दिलजीत को आलोचना का निशाना बनाया है। लेकिन अब सिंगर जसबीर जस्सी ने दिलजीत का खुलकर समर्थन किया है और भारतीय म्यूज़िक इंडस्ट्री के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए हैं।
जसबीर जस्सी ने कहा – ‘दोहरा रवैया क्यों?’ (Sardaarji 3 Controversy)
इंटरव्यू में जसबीर जस्सी ने कहा, “अगर हम पाकिस्तान के कलाकारों के साथ काम नहीं करना चाहते, तो फिर उनके गाने क्यों इस्तेमाल करते हैं? हमारी इंडस्ट्री में 80% गाने पाकिस्तानी धुनों या शब्दों से प्रेरित हैं। ये दोहरा रवैया क्यों?”
उन्होंने यह भी कहा कि विरोध करने वालों को पहले YouTube, Spotify और अन्य प्लेटफॉर्म्स से सभी पाकिस्तानी गाने हटाने चाहिए, न कि सिर्फ एक कलाकार या फिल्म को टारगेट करना चाहिए।
Sardaar Ji 3 Controversy: फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लेकर विवाद
फिल्म Sardaarji 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध हो रहा है।
आलोचकों का कहना है कि ऐसे समय में जब भारत-पाक के रिश्तों में तनाव है, तब पाक कलाकारों को काम देना सही नहीं।
फिल्म 27 जून 2025 को भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में रिलीज़ हो रही है।
विवाद की पृष्ठभूमि: भारत-पाक तनाव
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और 7 मई को भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।
इसी बीच ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौजूदगी को लेकर लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।
जसबीर जस्सी का सीधा सवाल: क्या सब पाकिस्तानी गानों को हटाएंगे?
“अगर आप किसी पाकिस्तानी कलाकार को बैन करते हैं, तो उनके सभी गाने भी हटाइए। वरना सिर्फ एक कलाकार को टारगेट करना गलत है।”उन्होंने विरोध करने वालों से अपील की कि वे भावनाओं में बहकर नहीं, तथ्यों के आधार पर प्रतिक्रिया दें।
For more news: Entertainment


