Sardaar Ji 3 Pakistan Release: दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर की फिल्म Sardaar Ji 3 को पाकिस्तान में रिलीज की मंजूरी मिल गई है, जबकि भारत में इसे बैन कर दिया गया है। जानें वजह।
Sardaar Ji 3 Pakistan Release: दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की फिल्म ‘Sardaar Ji 3’ इन दिनों सुर्खियों में है। यह फिल्म भले ही भारत में रिलीज नहीं हो रही, लेकिन पाकिस्तान में इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की अनुमति मिल गई है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने इसे हरी झंडी दे दी है, जिससे यह फिल्म अब पाकिस्तान के बड़े शहरों में बड़े पैमाने पर रिलीज की जाएगी।
फिल्म की कहानी से ज्यादा चर्चा में है इसकी रिलीज
Sardaar Ji 3 एक पंजाबी फिल्म है जिसमें दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, और पहली बार पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर उनके अपोज़िट दिखेंगी। फिल्म की कहानी भले ही फिक्शनल हो, लेकिन इसकी रिलीज ने हकीकत में एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
View this post on Instagram
भारत में क्यों नहीं हो रही फिल्म रिलीज? (Sardaar Ji 3 Pakistan Release)
भारत में Sardaar Ji 3 को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब यह पता चला कि फिल्म में हानिया आमिर जैसे पाकिस्तानी कलाकार को कास्ट किया गया है। मौजूदा राजनीतिक हालातों और सीमा पर तनाव को देखते हुए भारत में इस फिल्म की रिलीज पर अनौपचारिक बैन लगा दिया गया है।
दिलजीत दोसांझ ने खुद इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “फिल्म की शूटिंग पहलगाम अटैक से पहले पूरी हो चुकी थी और उस समय हालात सामान्य थे। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म को ओवरसीज यानी विदेशों में रिलीज करने का फैसला किया है।”
पाकिस्तान में क्यों मिली फिल्म को मंजूरी?
पाकिस्तान के प्रमुख फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और प्रदर्शक नदीम मांडवीवाला ने पुष्टि की है कि Sardaar Ji 3 को सिंध, पंजाब और इस्लामाबाद के तीनों सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है।
एक अन्य वितरक सलीम शहजाद ने बताया कि “यह फिल्म पूरी तरह से भारतीय नहीं मानी जा रही, क्योंकि इसके प्रोड्यूसर्स में एक नाम पाकिस्तानी निर्माता जैन वाली का भी है।” इसी कारण इसे इंटरनेशनल पंजाबी फिल्म का दर्जा मिला है।
हानिया आमिर ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पाकिस्तान में रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट जताई है।
फिल्म इंडस्ट्री में मिली-जुली प्रतिक्रिया
फिल्म इंडस्ट्री में इस फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है। कुछ लोग इसे “क्रॉस-बॉर्डर कल्चर” के तौर पर देख रहे हैं, तो कुछ इसे भारत में पाक कलाकारों की एंट्री के खिलाफ बने नियमों का उल्लंघन मानते हैं।
For more news: Entertainment


