Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में आज लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Watch 8। जानें इन नए प्रोडक्ट्स के फीचर्स, कीमत और लाइव स्ट्रीमिंग लिंक।
Samsung Galaxy Unpacked 2025: Samsung आज ग्लोबल इवेंट Galaxy Unpacked 2025 का आयोजन कर रहा है, जिसमें कंपनी अपने नए फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ Galaxy Watch 8 सीरीज को लॉन्च करेगी। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग YouTube, Samsung के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
Samsung Galaxy Z Fold 7 में होंगे बड़े बदलाव
Samsung Galaxy Z Fold 7 को इस बार स्लिम बॉडी डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन की थिकनेस अनफोल्ड होने पर केवल 4.2mm होगी जबकि फोल्ड होने पर यह 8.9mm तक होगी, जो इसे और भी कॉम्पैक्ट बनाता है। इस स्मार्टफोन में पहली बार 200MP का हाई-रेज कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जो फोल्डेबल फोन में सैमसंग का नया ट्रेंड साबित होगा। इसके अलावा, Galaxy Z Fold 7 में बड़ा कवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है, हालांकि स्क्रीन साइज को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Galaxy Z Flip 7 में भी होंगे खास फीचर्स
Samsung Galaxy Z Flip 7 में भी कई अपग्रेड्स की उम्मीद है। इस क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन में बड़ा आउटर स्क्रीन और ऑल-स्क्रीन लुक दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नया Exynos 2500 चिपसेट भी शामिल होगा, जो परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा।
Galaxy Watch 8 सीरीज की भी होगी एंट्री
Samsung इस इवेंट में अपनी नई Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch 8 Classic को भी लॉन्च कर सकती है। ये स्मार्टवॉचेस फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के साथ कई नए स्मार्ट फीचर्स से लैस होंगी।
Samsung Galaxy Unpacked इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
Samsung Galaxy Unpacked इवेंट को आप शाम 7:30 बजे से YouTube, Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइव देख सकते हैं। इवेंट में कंपनी के नए प्रोडक्ट्स की डिटेल्स के साथ-साथ लॉन्च ऑफर और फीचर्स का खुलासा किया जाएगा।
For more news: Technology


