Salt Deficiency Symptoms” नमक की कमी से सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी और भूख में कमी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। जानें शरीर में सोडियम की कमी के संकेत और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं।
Salt Deficiency Symptoms: शरीर को हेल्दी रखने के लिए सोडियम यानी नमक की एक सीमित मात्रा जरूरी होती है। जहां ज्यादा नमक सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का खतरा होता है, वहीं इसकी कमी भी कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। WHO की सिफारिश के अनुसार, रोजाना अधिकतम 5 ग्राम नमक ही सेवन करना चाहिए, लेकिन भारत में औसतन यह मात्रा लगभग 11 ग्राम प्रति दिन है। आइए जानते हैं, नमक की कमी से शरीर में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं, और इससे किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
नमक की कमी के लक्षण (Salt Deficiency Symptoms)
1. लगातार सिरदर्द होना: सोडियम की कमी से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे सिरदर्द आम हो जाता है।
2. मतली और उल्टी: सोडियम के असंतुलन से शरीर का फ्लूड बैलेंस बिगड़ता है, जिससे चक्कर आना, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं होती हैं।
3. थकावट और कमजोरी: सोडियम की कमी से मांसपेशियों और नर्व सिस्टम की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है, जिससे व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस होती है।
4. ब्लड प्रेशर में गिरावट और चक्कर आना: कम सोडियम से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है, जिससे चक्कर आना, झुनझुनाहट और असंतुलन जैसी स्थिति बनती है।
5. भूख में कमी: सोडियम की कमी से भूख कम लगने लगती है, जिससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
शरीर को कितनी मात्रा में चाहिए नमक?
WHO के अनुसार: 5 ग्राम प्रतिदिन (लगभग एक चम्मच)
American Heart Association के अनुसार: 2300 मिलीग्राम सोडियम/दिन से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
Salt Deficiency से जुड़ी बीमारियों का जोखिम
1. इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज का खतरा
कम सोडियम सेवन से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जिससे ब्लड शुगर अनियंत्रित हो जाता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
2. हृदय रोग
सोडियम की कमी से हृदय को सही मात्रा में रक्त नहीं मिल पाता, जिससे हार्ट अटैक या कार्डियोवैस्कुलर प्रॉब्लम्स का खतरा हो सकता है।
3. कोलेस्ट्रॉल लेवल में वृद्धि
कुछ रिसर्च में यह पाया गया है कि कम सोडियम डाइट LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को बढ़ा सकती है, जो दिल की बीमारियों की वजह बन सकते हैं।
कैसे करें नमक की मात्रा का संतुलन?
अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से बचें।
नियमित ब्लड प्रेशर और सोडियम लेवल की जांच कराएं।
हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज मरीज डॉक्टर की सलाह से ही नमक का सेवन करें।
मौसम और पसीने के अनुसार शरीर को नमक की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए जरूरत अनुसार संतुलन बनाए रखें।
For more news: Health


