रोहतक स्थित स्टेट इंस्टिट्यूट फॉर रिहैबिलिटेशन, रिसर्च एंड ट्रेनिंग (सिरतार) को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त संस्थान के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का केंद्र बनाने के उद्देश्य से आज कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
बैठक में सिरतार के आधुनिकीकरण, शोध सुविधाओं के विस्तार, प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने तथा दिव्यांग पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने के लिए रोड मैप तैयार करने पर विचार-विमर्श हुआ। मंत्री ने निर्देश दिए कि संस्थान को देश के प्रमुख पुनर्वास एवं शोध केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए कार्य योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए।
अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित योजना के तहत अत्याधुनिक उपकरण, उन्नत शोध प्रयोगशालाएँ, विशेषज्ञ प्रशिक्षण कार्यक्रम और डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे हरियाणा ही नहीं, बल्कि देशभर के दिव्यांगजन एवं प्रशिक्षुओं को उच्च गुणवत्ता वाली पुनर्वास और शोध सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।
सिरतार के उन्नयन से प्रदेश में पुनर्वास क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और हरियाणा राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर सकेगा।
रोहतक स्थित स्टेट इंस्टिट्यूट फॉर रिहैबिलिटेशन, रिसर्च एंड ट्रेनिंग (सिरतार) को अत्याधुनिक संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने इस संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए अधिकारियों के साथ रोड मैप तैयार करने के बारे में चर्चा की।#Haryana pic.twitter.com/j2M4uuRKG9
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 28, 2025


