Rohit Basfore Death: फैमिली मैन 3 के अभिनेता Rohit Basfore का अज्ञात कारणों से निधन हो गया है। दोस्तों के साथ वे जंगल घूमने गए। वहीं परिवार ने एक्टर के मर्डर का आरोप लगाया है.
Rohit Basfore Death: मनोज बाजपेयी की सुपर हिट वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ के सीजन 3 में अपने बेहतरीन किरदार के कारण लोकप्रियता बटोरने वाले अभिनेता रोहित बसफोर का निधन हो गया है। रविवार शाम को मित्रों के साथ असम के गरभंगा जंगल में घूमने के बाद वह मृत पाये गये। साथ ही, परिवार ने एक्टर की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
रोहित बासफोर ने दोस्तों के साथ जंगल घूमने गए थे
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रोहित असम से कुछ महीने पहले अपने घर लौटे थे। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रविवार दोपहर को एक्टर मित्रों के एक समूह के साथ बाहर गए थे। वह दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकले थे। अपने परिवार को बताया कि वे एक छोटी सी यात्रा पर जा रहे थे। हालाँकि, दिन बीतने के बाद होरित से फैमिसी का संपर्क टूट गया, जिससे परिवार की चिंता तब बढ़ गई। रिपोर्ट बताती है कि एक दोस्त ने परिवार को इस दुर्घटना की जानकारी दी। बसफोर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.।
रोहित के शरीर पर कई चोटों के निशान थे।
रोहित बासफोर की अचानक मौत ने परिवार को बहुत दुखी कर दिया है। बाद में परिवार ने एसडीआरएफ से संपर्क किया, जिन्होंने बाद में शव को बरामद करके जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रोहित के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम में, गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक्टर के शरीर पर कई चोटें थीं, जिनमें सिर, चेहरा और अन्य हिस्सों पर घाव शामिल थे।
चार लोगों पर परिवार ने शक जताया
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि परिवार ने रोहित की हत्या का शक जताया है। परिवार ने बताया कि अभिनेता का हाल ही में पार्किंग पर विवाद हुआ था और एक्टर कीकी की जान तीन लोगों (रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर और धरम बसफोर) से खतरा था। साथ ही परिवार ने जिम मालिक अमरदीप का नाम भी लिया है, जिसने रोहित को ट्रिप के लिए इनवाइट किया था। अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपी अभी भी फरार हैं और जांच जारी है।
For more news: Entertainment


