स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारत में अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh की विशाल बैटरी है, जो किसी भी भारतीय ब्रांड के स्मार्टफोन में पहली बार देखने को मिली है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा। फोन की बिक्री रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है, जहां यह 5 फरवरी दोपहर 12 बजे से 7 फरवरी रात 11:59 बजे तक स्पेशल सेल में उपलब्ध रहेगा।
कीमत और ऑफर्स
Realme P4 Power 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ है, जिसे सेल के दौरान 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 30,999 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी इस फोन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 1000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। खास बात यह है कि रियलमी इस फोन की बैटरी पर 4 साल की वारंटी भी दे रही है, जो इसे और आकर्षक बनाती है।
दमदार फीचर्स
Realme P4 Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K FHD+ 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HyperGlow सपोर्ट, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतर माना जा रहा है। फोन में 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं।
बैटरी के मामले में यह फोन सेगमेंट में सबसे अलग नजर आता है। इसमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे आप दूसरे डिवाइसेस को भी चार्ज कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 आधारित Realme UI पर चलता है।
मजबूती और डिजाइन
फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है, यानी यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। डिजाइन की बात करें तो इसमें सिलिकॉन कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतने बड़े बैटरी पैक के बावजूद फोन का वजन करीब 219 ग्राम रखा गया है और बॉडी स्लिम बनी हुई है।
क्यों खास है Realme P4 Power 5G?
मिड-बजट सेगमेंट में यह फोन उन यूजर्स के लिए खास है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग, शानदार डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी चाहिए। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और वाटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स इसे इस सेगमेंट के दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं। कुल मिलाकर, Realme P4 Power 5G एक पावरफुल और भरोसेमंद स्मार्टफोन के रूप में बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने को तैयार है।


