इंडिया कॉउचर वीक 2025 में राशा थडानी ने इब्राहिम अली खान का हाथ थामकर रैंप वॉक किया। यूजर्स बोले- ‘स्वर्ग से आई जोड़ी’। जानें वर्कफ्रंट अपडेट।
इंडिया कॉउचर वीक 2025 में बॉलीवुड स्टार किड्स ने रैंप पर अपनी स्टाइल से तहलका मचा दिया। इस दौरान 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने साथ मिलकर रैंप वॉक किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दोनों हाथों में हाथ डालकर ट्रेडिशनल लहंगे और कढ़ाईदार शेरवानी में रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरे, जिससे फैंस का दिल जीत लिया। उनका यह कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश रैंप वॉक यूजर्स के बीच काफी चर्चा में है।
View this post on Instagram
वायरल वीडियो पर यूजर्स के प्यार भरे कमेंट्स
इंस्टाग्राम पेज ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ पर शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस के हजारों लाइक्स और प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ी,” तो किसी ने कमेंट किया, “ये तो सैफ-रवीना का यंग वर्जन हैं।” एक अन्य ने लिखा, “स्वर्ग से आई हुई जोड़ी।” राशा के ट्रेडिशनल लुक और परफेक्ट रैंप वॉक को भी लोगों ने खूब सराहा।

राशा थडानी और इब्राहिम अली खान का वर्कफ्रंट
राशा थडानी ने अपने बॉलीवुड डेब्यू की शुरुआत फिल्म ‘आजाद’ से की थी, जिसमें अजय देवगन भी थे। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचाया, लेकिन राशा की एक्टिंग को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। वहीं, इब्राहिम अली खान अपनी हालिया फिल्म ‘सरजमीन’ की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसमें काजोल उनकी मां का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में इब्राहिम का इंटेंस लुक दर्शकों को बहुत पसंद आया।


