Rapper Vedan Arrested: वेदान युवा पीढ़ी में बहुत लोकप्रिय हैं और वे अपने संगीत कार्यक्रमों में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाते रहे हैं।
Rapper Vedan Arrested: प्रसिद्ध मलयालम रैपर, गीतकार वेदान और आठ अन्य लोगों को त्रिपुनिथुरा में उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया। सोमवार को पुलिस ने ये सूचना दी। त्रिशूर जिले के मूल निवासी वेदान का असली नाम हिरनदास मुरली है। हिल पैलेस पुलिस ने वेदान सहित नौ लोगों से भरे फ्लैट पर छापा मारा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक फ्लैट से पांच ग्राम गांजा बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ये स्थान वेदान और उनके साथियों द्वारा सिंगिंग प्रैक्टिस के लिए इस्तेमाल किया जाता था। वेदान ने पूछताछ के दौरान गांजा खाने की बात स्वीकार की।गांजे के अलावा, मौके से उनके मोबाइल फोन और लगभग 9.50 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की गई।
अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक संगीत कार्यक्रम के लिए पैसे मिले हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें स्वास्थ्य जांच के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि पकड़े गए मादक पदार्थों के स्रोतों को खोजने के लिए जांच शुरू की जाएगी।
वेदान के पास से मिले तेंदुए के दांत
सूत्रों ने बताया कि रैपर की सोने की चेन पर तेंदुए के दांत की तरह कुछ पाया गया है। वन अधिकारियों ने वस्तु की जांच के बाद पुष्टि कर दी कि ये तेंदुए का दांत था.
वेदान ने पूछताछ के दौरान पहले कहा था कि इसे थाईलैंड से लाया गया था, लेकिन बाद में कहा कि उनके एक प्रशंसक ने इसे मई 2024 में चेन्नई में एक कार्यक्रम में उपहार में दिया था। उनके बयानों की सत्यता की पुष्टि करने के लिए विस्तृत जांच की जरूरत है।
रविवार की सुबह कोच्चि में एक फ्लैट से गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। एक्टर शाइन टॉम चाको भी हाल ही में एक मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया गया था।
For more news: Entertainment


