Rapido Food Delivery 2025: Rapido ने फूड डिलीवरी सर्विस लॉन्च की है। जानिए कैसे यह कम कमीशन मॉडल, विशाल राइडर नेटवर्क और मल्टी-सर्विस ऐप के साथ Zomato और Swiggy को सीधी टक्कर दे सकता है।
Rapido Food Delivery 2025: बाइक टैक्सी सेवा के लिए लोकप्रिय Rapido अब फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर चुका है, जिससे देश के दो प्रमुख प्लेटफॉर्म—Zomato (अब Eternal) और Swiggy की चिंता बढ़ गई है। Elara Securities की नई रिपोर्ट के मुताबिक, अगर Rapido अपने मौजूदा राइडर नेटवर्क और लो-कॉस्ट ऑपरेशनल मॉडल को सही ढंग से स्केल करता है, तो यह भारत के फूड डिलीवरी सेगमेंट का गेम बदल सकता है।
Zomato और Swiggy की प्रॉफिटेबिलिटी पर संकट?
Elara Securities का मानना है कि Rapido की कम लागत वाली रणनीति Zomato और Swiggy के स्थिर रेवेन्यू मॉडल को हिला सकती है। वर्षों की मेहनत के बाद ये दोनों कंपनियां अब जाकर लगभग 5% Adjusted EBITDA मार्जिन तक पहुंची हैं, लेकिन Rapido की एग्रेसिव एंट्री से यह बैलेंस डगमगा सकता है।
Rapido का सस्ता कमिशन स्ट्रक्चर: गेमचेंजर?
Rapido रेस्टोरेंट्स से सिर्फ 8-15% कमीशन ले रहा है, जबकि Zomato और Swiggy 21-22% तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा, डिलीवरी फीस भी सिंपल है —
₹400 तक के ऑर्डर पर ₹25
₹400 से ऊपर के ऑर्डर पर ₹50
यह मॉडल फिलहाल बेंगलुरु में पायलट के तौर पर लॉन्च किया गया है।
राइडर नेटवर्क में Rapido की बढ़त
Rapido के पास 40 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड राइडर्स और 30–35 लाख डेली राइड्स हैं। जबकि Eternal (Zomato) और Swiggy के पास क्रमश: 4.4 लाख और 5.3 लाख एक्टिव डिलीवरी एजेंट्स हैं। इसका मतलब, लास्ट-माइल डिलीवरी में Rapido की मौजूदगी पहले से ही काफी मजबूत है।
एक ऐप, तीन सर्विस: राइड + पार्सल + फूड डिलीवरी
Rapido का नया विज़न है—एक ही ऐप के ज़रिए राइड, पार्सल और फूड डिलीवरी सेवाएं देना। इससे न केवल राइडर्स की इनकम मल्टीपल होगी, बल्कि कंपनी का लॉजिस्टिक्स खर्च भी घटेगा। एडवांस्ड एल्गोरिदम तय करेगा कि कौन सा राइडर कब और क्या डिलीवर करेगा ताकि मैक्सिमम एफिशिएंसी मिल सके।
चुनौतियां भी कम नहीं
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Rapido के पास फिलहाल फूड डिलीवरी के लिए डेडिकेटेड फ्लीट नहीं है, जिससे 30 मिनट से कम समय में डिलीवरी वाले ऑर्डर्स पर असर पड़ सकता है। यह वही चुनौती है जिससे ONDC और OLA जैसे नए खिलाड़ी पहले ही जूझ रहे हैं।
क्या Rapido तोड़ेगा Zomato-Swiggy की मोनोपॉली?
Rapido के पास है:
कम कमीशन स्ट्रक्चर
विशाल राइडर नेटवर्क
मल्टी-सर्विस इंटीग्रेशन
टेक्नोलॉजी-संचालित लॉजिस्टिक्स
यदि कंपनी इन सभी फैक्टर्स को सही ढंग से लागू करती है, तो आने वाले समय में भारत का फूड डिलीवरी मार्केट एक नए लीडर को देख सकता है।
For more news: Business


