रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के फर्स्ट लुक के बाद 4.57 करोड़ की लग्जरी इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। जानें उनकी नई कार और आने वाली फिल्म के बारे में पूरी जानकारी।
बॉलीवुड के स्टाइल आइकन रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक जारी कर फैंस के दिलों में धूम मचा दी है। रणवीर की इस नई पर्सनालिटी को देख फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि रणवीर ने अपने लिए एक लग्जीरियस इलेक्ट्रिक कार खरीदी है, जिसकी कीमत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
रणवीर सिंह की नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कार
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। यह एक मेगा लग्जरी एसयूवी है जिसकी कीमत 4.57 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार का इंडिया में एक्स-शोरूम प्राइस लगभग 3.85 करोड़ रुपये है। हाल ही में इस कार की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जो रणवीर के मुंबई वाले घर पर डिलीवर हुई है, जहां दीपिका पादुकोण भी रहती हैं।
फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक और वर्कफ्रंट अपडेट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ बॉलीवुड के बड़े सितारे जैसे संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, और सारा अर्जुन भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में रणवीर का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर की खूब तारीफ हो रही है।
रणवीर सिंह का पिछला प्रोजेक्ट
रणवीर सिंह ने आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में काम किया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी उनके साथ थीं। हालांकि दिवाली पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन रणवीर के फैंस अब उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
For more news: Entertainment


