Ramayana Part 1 Wrap Up: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रणबीर कपूर और रवि दुबे रैप-अप सेरेमनी में हुए इमोशनल। जानिए फिल्म की रिलीज डेट, कास्ट और लेटेस्ट अपडेट।
Ramayana Part 1 Wrap Up: नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ का पहला भाग अब आधिकारिक रूप से पूरा हो चुका है। सोमवार को फिल्म की शूटिंग के रैप-अप के साथ सेट पर एक इमोशनल मोमेंट देखने को मिला। राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर और लक्ष्मण बने रवि दुबे इस खास मौके पर भावुक नजर आए।
रैप-अप सेरेमनी में दिखा इमोशनल माहौल
शूटिंग खत्म होने के बाद एक खास रैप-अप सेरेमनी रखी गई जिसमें कास्ट और क्रू मेंबर्स ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को गले लगाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर और रवि दुबे को गले मिलते और अपने शूटिंग अनुभव साझा करते देखा जा सकता है। दोनों ने टीम को धन्यवाद देते हुए दिल छू लेने वाला स्पीच भी दिया।
फिल्म की दमदार स्टारकास्ट
नितेश तिवारी की इस पैन-इंडिया फिल्म की स्टारकास्ट काफी खास है:
रणबीर कपूर – भगवान राम
रवि दुबे – लक्ष्मण
साईं पल्लवी – माता सीता
यश – रावण
यह स्टारकास्ट पहले से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है और फैंस इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
‘रामायण पार्ट 1’ को दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, इस फिल्म का दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जा सकता है। फिल्म को न केवल भारत में, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा।
फैंस को टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार
अब जबकि फिल्म का पहला पार्ट शूटिंग के लिहाज से पूरा हो चुका है, ऑडियंस बेसब्री से पहला लुक, टीज़र और ट्रेलर का इंतजार कर रही है। मेकर्स के मुताबिक यह फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे भव्य फिल्मों में से एक होगी।
For more news: Entertainment


