Ram Kapoor Ekta Kapoor Controversy: टीवी एक्टर राम कपूर ने एकता कपूर के साथ चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें सपोर्ट किया है। राम ने कहा कि एकता जो चाहे कह सकती हैं, उन्होंने मेरे करियर को दिशा दी है। जानिए पूरा मामला और राम कपूर का रिएक्शन।
Ram Kapoor Ekta Kapoor Controversy: टीवी के पॉपुलर एक्टर राम कपूर और जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर के बीच चल रही कथित अनबन अब शांत होती नजर आ रही है। हाल ही में राम कपूर ने एक इंटरव्यू में एकता कपूर के साथ चल रहे मतभेदों पर बात करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि वह उनके बारे में कुछ भी कह सकती हैं, लेकिन वह एक शब्द भी जवाब में नहीं कहेंगे।
“एकता जो चाहे कह सकती हैं, मुझे कोई शिकायत नहीं” – राम कपूर
इंटरव्यू में राम कपूर ने एकता कपूर के साथ चल रहे विवाद पर साफ कहा, “वो जो चाहे कह सकती हैं, मैं एक शब्द भी नहीं कहूंगा। क्योंकि उन्होंने ही मुझे उस समय मौका दिया था जब किसी ने मुझ पर भरोसा नहीं किया था। उनके उस विश्वास के लिए मैं जिंदगी भर उनका आभारी रहूंगा। उन्हें मेरे करियर के आखिरी दिन तक मेरे बारे में कुछ भी कहने का हक है।”
क्या था विवाद? ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के इंटीमेट सीन से शुरू हुआ था मामला
राम कपूर और साक्षी तंवर के इंटीमेट सीन वाले एपिसोड की काफी चर्चा हुई थी। इस सीन को लेकर राम कपूर ने एक बयान दिया था, जिस पर एकता कपूर ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने राम को अनप्रोफेशनल करार दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक लंबा विवाद देखने को मिला।
गौतमी कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट और राम कपूर का जवाब
एकता कपूर द्वारा राम कपूर के वेट लॉस पर किए गए कमेंट के बाद राम की पत्नी गौतमी कपूर ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिससे कयास लगाए गए कि मामला गंभीर है। लेकिन राम ने इंटरव्यू में इन बातों को हल्के में लेते हुए कहा, “मेरी पत्नी जानती हैं कि मेरा नजरिया क्या है। उन्होंने वो पोस्ट मजाक में किया था। आप किसी इंसान की अच्छाई को नहीं भूल सकते, जिसने आपके लिए कुछ किया हो।”
For more news: Entertainment


