रक्षाबंधन 2025 की सही तारीख जानें- 8 या 9 अगस्त? पढ़िए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्राकाल का समय और सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन के खास महत्व को पूरी जानकारी के साथ।
रक्षाबंधन 2025 का त्योहार सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है, लेकिन इस बार तारीख को लेकर 8 या 9 अगस्त को लेकर संशय है। भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना करती हैं। इस साल रक्षाबंधन की सही तारीख, भद्रा काल का समय और राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, आइए जानते हैं।
रक्षाबंधन 2025 की सही तारीख: 8 या 9 अगस्त?
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, रक्षाबंधन का पर्व श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त दोपहर 2:14 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त दोपहर 1:34 बजे तक रहेगी। इस वजह से 9 अगस्त 2025 को देशभर में रक्षाबंधन मनाने का निर्णय लिया गया है।
भद्रा काल का समय और उसका प्रभाव
भद्राकाल को अशुभ समय माना जाता है, जिसमें राखी बांधना टालना चाहिए। इस बार भद्रा काल 8 अगस्त की रात को समाप्त हो जाएगा, जिससे 9 अगस्त को कोई भद्राकाल नहीं रहेगा। इसलिए बहनें 9 अगस्त को किसी भी शुभ मुहूर्त में बिना चिंता के राखी बांध सकती हैं।
राखी बांधने के शुभ मुहूर्त
9 अगस्त 2025 को राखी बांधने के लिए कई शुभ समय उपलब्ध हैं:
सुबह 5:35 से दोपहर 1:24 बजे तक का समय सबसे शुभ माना गया है।
अभिजीत मुहूर्त, दोपहर 12 बजे से 12:53 बजे तक, भी राखी बांधने के लिए उत्तम समय है।
शाम के प्रदोष काल में 7:19 बजे से रात 9:24 बजे तक भी राखी बांधना शुभ होता है।
रक्षाबंधन का महत्व
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। इस दिन बहनें राखी बांधकर अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की प्रार्थना करती हैं, और भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। सावन पूर्णिमा को यह पर्व धार्मिक और सामाजिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
For more news: Religion


