अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास से रूबरू होने का सुनहरा अवसर राखीगढ़ी महोत्सव-2025 के रूप में सामने आ रहा है। जिला हिसार में स्थित विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में 26 से 28 दिसम्बर, 2025 तक इस भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
‘माटी से महोत्सव तक’ की थीम पर आधारित यह आयोजन प्राचीन हड़प्पा सभ्यता की समृद्ध परंपराओं, कला, संस्कृति और इतिहास को जनमानस से जोड़ने का प्रयास है। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विरासत प्रदर्शनियां, लोककला, शिल्प, संगीत एवं इतिहास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो दर्शकों को अतीत की गौरवगाथा से परिचित कराएंगे।
आयोजकों के अनुसार, राखीगढ़ी महोत्सव न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं और शोधार्थियों में भारतीय सभ्यता के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। तीन दिवसीय इस उत्सव में देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों, इतिहास प्रेमियों और संस्कृति अनुरागियों के पहुंचने की उम्मीद है।
'माटी से महोत्सव तक'— अपनी समृद्ध विरासत और गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का सुनहरा अवसर!
हिसार में स्थित ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में आयोजित 'राखीगढ़ी महोत्सव-2025' में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।
🗓️26 से 28 दिसम्बर, 2025
📍राखीगढ़ी, जिला हिसार#Haryana #RakhigarhiFestival2025… pic.twitter.com/moAxIApkWY— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 26, 2025


