राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क विकास तेज़, 36,140 किमी लंबाई की सड़कें बनीं, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग चौड़े, पुल और रेलवे क्रॉसिंग सुरक्षित, आमजन का आवागमन हुआ सुगम।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सड़कों का विकास तेजी से हो रहा है। राज्य सरकार ने सड़क नेटवर्क को गांव से लेकर शहर तक फैलाने और आमजन की यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए 24,976 करोड़ रुपये खर्च कर 36,140 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण और विकास की उपलब्धि हासिल की है।
सड़क विकास के लिए 12,391 कार्य स्वीकृत
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में 28,600 किलोमीटर लंबाई की सड़क के विकास के लिए 14,816 करोड़ रुपये की लागत से 12,391 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए 1,564 गांवों और बसावटों को जोड़ा गया है। इसके अलावा, 3,543 किलोमीटर लंबाई की मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 1,328 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। 327 अटल प्रगति पथों के निर्माण के लिए भी 813 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
also read: Rajasthan News: अधिकारिता विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से योजनाओं…
राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास
राजस्थान में 6,249 किलोमीटर लंबाई के राज्य राजमार्गों का विकास 8,194 करोड़ रुपये की लागत से हो चुका है। साथ ही, 2,547 करोड़ रुपये की लागत से आठ राज्य राजमार्गों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला मुख्यालयों से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के लिए 5,000 किलोमीटर से अधिक लंबाई की मुख्य जिला सड़कों का क्रमोन्नयन किया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्गों का भी विकास तेजी से हो रहा है। 600 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ाईकरण और सुदृढ़ीकरण पूरा हो चुका है। 457 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों पर चौड़ाईकरण का कार्य प्रगति पर है।
रेलवे क्रॉसिंग और पुल निर्माण
प्रदेश में रेलवे क्रॉसिंग को सुरक्षित बनाने के लिए 10 आरओबी का निर्माण पूरा हो चुका है और 33 आरओबी का निर्माण कार्य प्रगतिशील है। 14 आरयूबी का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि 14 आरयूबी का निर्माण जारी है। इसके अलावा, 11 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है और 15 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।


