RailOne App Launch: भारतीय रेलवे ने RailOne App लॉन्च किया, जिससे आप टिकट बुकिंग, फूड ऑर्डर, PNR चेकिंग और लाइव ट्रेन ट्रैकिंग जैसे 9 काम एक ही प्लेटफॉर्म से कर सकेंगे। जानिए इसकी खासियतें।
RailOne App Launch: भारतीय रेलवे ने RailOne App लॉन्च किया, जिससे आप टिकट बुकिंग, फूड ऑर्डर, PNR चेकिंग और लाइव ट्रेन ट्रैकिंग जैसे 9 काम एक ही प्लेटफॉर्म से कर सकेंगे। जानिए इसकी खासियतें।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को और भी बेहतर बनाने के लिए 1 जुलाई 2025 को अपना नया सुपर मोबाइल एप RailOne App लॉन्च कर दिया है। इस बहुप्रतीक्षित एप का शुभारंभ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने CRIS (Centre for Railway Information System) के 40वें स्थापना दिवस पर किया। इस एप में रेलवे की 9 प्रमुख सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को “ऑल-इन-वन” अनुभव मिलेगा।
RailOne App से मिलेंगी ये 9 सुविधाएं (RailOne App Launch)
RailOne एप को ‘वन स्टॉप सॉल्यूशन’ के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें यूजर्स को निम्नलिखित सेवाएं मिलेंगी:
रिज़र्व टिकट बुकिंग (Reserved Ticket Booking)
अनरिज़र्व टिकट बुकिंग (Unreserved Tickets)
प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना (Platform Ticket Booking)
मंथली पास बनवाने की सुविधा (Monthly Pass)
ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग (Real-Time Train Tracking)
PNR स्टेटस चेक करना (PNR Status Check)
ट्रेन में फूड ऑर्डर की सुविधा (Food Order in Train)
Rail Madad से शिकायत दर्ज कराना (Passenger Grievance Support)
TRD फाइलिंग की सुविधा (Ticket Refund/Dispute Filing)
Single Sign-On और Easy Login से यूज़र फ्रेंडली एक्सपीरियंस
RailOne ऐप में Single Sign-On (SSO) फीचर दिया गया है जिससे यूजर को बार-बार पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूज़र अपने IRCTC RailConnect या UTS on Mobile App की ID से सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
Biometric Login और mPIN जैसे सुरक्षित विकल्प भी मौजूद हैं
Guest Login के जरिए मोबाइल नंबर और OTP से सिर्फ पूछताछ के लिए भी लॉगिन कर सकते हैं
Railway e-Wallet से पेमेंट करना आसान
कम से कम जानकारी में रजिस्ट्रेशन, तेज और आसान प्रोसेस
RailOne App में नया रजिस्ट्रेशन भी बेहद आसान बनाया गया है। कम जानकारी देकर यूजर अकाउंट बनाया जा सकता है जिससे पहली बार एप यूज करने वालों को भी कोई परेशानी नहीं होगी।
डाउनलोड कहां से करें?
RailOne App एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर फ्री में उपलब्ध है:
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की शुरुआत, CRIS ने किया डेवलप
इस सुपर एप को भारतीय रेलवे की तकनीकी शाखा CRIS द्वारा विकसित किया गया है। इस एप का उद्देश्य रेलवे की डिजिटल सेवाओं को एक जगह लाकर यूजर्स को एक सहज, पारदर्शी और स्मार्ट अनुभव प्रदान करना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा: “RailOne ऐप यात्रियों के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। अब टिकट बुकिंग, शिकायत, फूड ऑर्डरिंग और लाइव ट्रैकिंग जैसी सभी सेवाएं एक ही एप में उपलब्ध हैं।”
For more news: Technology


