तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी की उम्मीदें फिर जगीं। असित मोदी राखी के मौके पर दिशा के घर पहुंचे और उनसे राखी बांधी। जानिए पूरी खबर।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए खुशखबरी आ रही है। लंबे समय से शो से गायब चल रही दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी की उम्मीदें फिर जाग गई हैं। हाल ही में शो के मेकर असित मोदी राखी के मौके पर दिशा वकानी के घर पहुंचे और उनसे राखी बंधवाई। इस खास मौके की जानकारी असित मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए दी है।
असित मोदी की दिशा वकानी से खास मुलाकात
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि असित मोदी ने दयाबेन के घर जाकर उन्हें तिलक लगाया, राखी बांधी और मिठाई खिलाई। दिशा वकानी और उनका परिवार भी इस मुलाकात में मौजूद था। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के पैर छूकर अपने गहरे रिश्ते और सम्मान को दिखाया। असित मोदी ने इस मुलाकात को दिल से जोड़कर बताया कि दयाबेन सिर्फ एक किरदार नहीं बल्कि उनकी बहन की तरह हैं।
View this post on Instagram
असित मोदी ने पोस्ट में क्या लिखा?
असित मोदी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कुछ रिश्ते किस्मत बुनती हैं… ख़ून का नहीं, दिल का नाता होता है। हमारी ‘दया भाभी’ सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, बल्कि दिलों में भी हमेशा बनी रहेंगी। इस राखी पर फिर वही अपनापन और भरोसा महसूस हुआ। ये बंधन हमेशा यूं ही मजबूत बना रहे। दयाबेन के बिना हमारा शो अधूरा है।”
दिशा वकानी की वापसी पर फैंस की उम्मीदें
दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने 2017 में शादी के बाद बेटी को जन्म दिया था और तब से शो से दूर हैं। फैंस लगातार उनकी वापसी की खबरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई बार मीडिया में खबरें आईं कि दिशा जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लौट सकती हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई ऑफिशियल फैसला सामने नहीं आया है।


