पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के तहत SC, OBC और विमुक्त जनजाति छात्रों के लिए 28 फरवरी तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।
उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना का लाभ वे छात्र ले सकते हैं, जिन्होंने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है और सरकारी या निजी शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कारणों से कोई भी योग्य छात्र पढ़ाई से वंचित न रहे।
also read :उचाना को 103.30 करोड़ की विकास सौगात: सीएम नायब सिंह सैनी ने जल, सिंचाई, खेल और सीवरेज परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
पात्रता शर्तों के अनुसार,
PMS-SC के लिए छात्र का अनुसूचित जाति से संबंधित होना आवश्यक है।
PM-YASASVI Component-2 के लिए छात्र का अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति से होना जरूरी है।
छात्र हरियाणा का निवासी हो।
छात्र की वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक न हो।
पात्र विद्यार्थी www.scholarships.gov.in (नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल) पर जाकर 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, इसलिए छात्रों को समय रहते पंजीकरण और फॉर्म सबमिट करने की सलाह दी गई है, ताकि अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।
सरकार का कहना है कि यह योजना SC, OBC और विमुक्त जनजाति के छात्रों को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहारा देती है और उनकी पढ़ाई की निरंतरता सुनिश्चित करती है। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन पूरा करें और आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें।


