Porsche Color Changing Car: Porsche Taycan Turbo S Celestial Jade का रंग बदलने वाला वीडियो हुआ वायरल। जानें इस सुपरफास्ट इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स, तकनीक और खासियतें।
Porsche Color Changing Car: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कार का वीडियो वायरल हो रहा है, जो न सिर्फ दिखने में अनोखी है बल्कि चलते-चलते अपने रंग भी बदल लेती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पोर्श की खास इलेक्ट्रिक कार Taycan Turbo S Celestial Jade की, जो जैसे-जैसे किसी इंसान के पास से गुजरती है, उसके कपड़ों का रंग “कॉपी” कर लेती है। यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स इसे ‘आठवां अजूबा’ कह रहे हैं।
वीडियो ने मचाई सनसनी
इस अनोखी कार का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (Twitter) पर वायरल हो रहा है, जिसे यूजर शीतल यादव ने पोस्ट किया। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही कोई व्यक्ति इस कार के पास से गुजरता है, यह कार उसी के कपड़ों के रंग में बदल जाती है। यह तकनीक किसी जादू से कम नहीं लगती और लोगों को चौंका रही है।
Porsche Taycan Celestial Jade की खासियतें
यह मॉडल Porsche Asia Pacific और Porsche Exclusive Manufaktur द्वारा विकसित किया गया है।
कार को Porsche के कस्टम प्रोग्राम Sonderwunsch के तहत बनाया गया है, जो अनोखी डिमांड पर आधारित कारों का निर्माण करता है।
इसमें इस्तेमाल किया गया Chromaflair Paint तकनीक इसे अलग-अलग एंगल और रोशनी में अलग-अलग रंगों में चमकने की क्षमता देता है।
रंग बदलने वाली पेंट टेक्नोलॉजी
इस कार के पेंट में अल्ट्रा-थिन एल्यूमिनियम फ्लेक्स का इस्तेमाल हुआ है, जिसे पारदर्शी लेयर से कवर किया गया है। इसी कारण यह कार हरे, पीले, सुनहरे, काले, भूरे और नीले जैसे रंगों में झलकती है। इस खास पेंट को कार पर लगाने में 80 घंटे से ज्यादा का मैनुअल वर्क लगा है।
यह पोर्श (Porsche) कम्पनी की कार है, इस कार की खासियत है कि यह पलक झपकते ही अपना रंग बदल लेती है।
Porsche कार की कीमत भारत में 1cr से 5cr तक है,
Porsche के अलावा इस तरह की कार BMW ने भी बनाई है लेकिन BMW में ब्लैक और व्हाइट दो ही रंग है। pic.twitter.com/njw9V877gQ
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) June 23, 2025
इंटीरियर भी है कमाल का
कार के अंदर Slate Grey और English Green रंग का हाई-क्वालिटी लेदर इस्तेमाल हुआ है।
सीट्स, स्टीयरिंग, डोर पैनल्स में Carbon Fiber टेक्सचर दिया गया है।
कार के साथ आने वाला की-फॉब (Remote Key) भी कार के रंग से मैच करता है।
बेहतरीन परफॉर्मेंस से लैस इलेक्ट्रिक सुपरकार
Taycan Turbo S Celestial Jade एक डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक कार है।
यह कार 939 HP की पॉवर और 1,110Nm टॉर्क जनरेट करती है।
सिर्फ 2.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
इसकी टॉप स्पीड 260 किमी/घंटा है, जो इसे दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कारों में शामिल करती है।
कीमत और उपलब्धता
यह कार फिलहाल एक वन-ऑफ यूनिट के रूप में बनाई गई है, जिसे 2025 में चैरिटी नीलामी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि इसकी कीमत करोड़ों में होगी।
For more news: Technology


