प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज सायं 5:30 बजे पवित्र ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर पंचामृत स्मारक का भव्य उद्घाटन करेंगे। यह स्मारक महाभारत कालीन इतिहास और गीता उपदेश की दिव्य परंपरा को समर्पित है।
प्रधानमंत्री उद्घाटन के बाद महाभारत पर आधारित अनुभव केंद्र (Experience Centre) का भी अवलोकन करेंगे, जहां आधुनिक तकनीक के माध्यम से महाभारत के विभिन्न प्रसंगों, पात्रों और ऐतिहासिक महत्व को प्रस्तुत किया गया है। यह केंद्र कुरुक्षेत्र को विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गंतव्य के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
शाम को प्रधानमंत्री ब्रह्मसरोवर में आयोजित महाआरती में भी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र मनोहर प्रकाश सज्जा, वैदिक मंत्रोच्चारण और भक्ति संगीत से गूंज उठेगा।
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
ज्योतिसर में प्रधानमंत्री का यह दौरा कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi आज सायं 5:30 बजे, ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर पंचामृत स्मारक का उद्घाटन करेंगे और महाभारत पर केंद्रित अनुभव केंद्र का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ब्रह्मसरोवर पर महाआरती में हिस्सा लेंगे।#InternationalGitaMahotsav2025#PMModi pic.twitter.com/vLcu7sPBUL
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 25, 2025


