Piyush Chawla Retirement: भारत के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है। IPL 2025 में अनसोल्ड रहने के बाद उन्होंने यह फैसला किया। पढ़ें उनका पूरा करियर और इमोशनल अलविदा।
Piyush Chawla Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए फैंस, कोच और टीमों को धन्यवाद दिया और इस खूबसूरत सफर को अलविदा कहा।
20 साल के क्रिकेट करियर को कहा अलविदा (Piyush Chawla Retirement)
पीयूष चावला ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट पोस्ट करते हुए लिखा, “20 साल से ज्यादा इस खेल को देने के बाद अब वक्त आ गया है कि मैं मैदान को अलविदा कहूं। भारत के लिए खेलना, 2007 T20 वर्ल्ड कप और 2011 ODI वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा बनना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं था।”
View this post on Instagram
IPL करियर रहा शानदार
आईपीएल में पीयूष चावला ने 192 मैच खेले और 192 विकेट चटकाए। वह पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा रहे। IPL 2025 के ऑक्शन में उन्होंने ₹50 लाख के बेस प्राइस पर नाम दिया था, लेकिन कोई टीम उन्हें नहीं खरीदी, जिसके बाद उन्होंने संन्यास का फैसला किया।
अंतर्राष्ट्रीय करियर की झलक
टेस्ट मैच: 3 (7 विकेट)
वनडे मैच: 25 (32 विकेट)
T20I मैच: 7 (4 विकेट)
पीयूष ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद 2007 में वनडे और 2010 में T20 में डेब्यू किया।
परिवार और कोचों का जताया आभार
संन्यास की घोषणा में उन्होंने बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ, गुजरात क्रिकेट संघ, और सभी कोचों को धन्यवाद कहा।
उन्होंने अपने दिवंगत पिता को विशेष श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मेरे पिता का विश्वास ही मेरी ताकत रहा है। उनके बिना यह सफर मुमकिन नहीं था।”
अब नए सफर की ओर बढ़ेंगे पीयूष
उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा, “मैं भले ही पिच से दूर हो जाऊं, लेकिन क्रिकेट हमेशा मेरे दिल में ज़िंदा रहेगा। मैं इस खेल की सीख को अपने अगले सफर में साथ लेकर चलूंगा।”
For more news: Sports


