Paytm Hide Payment Feature: Paytm का नया ‘Hide Payment’ फीचर अब आपको अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को छुपाने की सुविधा देता है। जानें इस फीचर का उपयोग कैसे करें और अपनी पेमेंट डिटेल्स को कैसे बनाएं प्राइवेट।
Paytm Hide Payment Feature: Paytm ने अपने यूजर्स के लिए एक खास और बेहद जरूरी फीचर लॉन्च किया है, जिसे ‘Hide Payment’ नाम दिया गया है। यह नया फीचर यूजर्स को उनके पेमेंट हिस्ट्री पर और अधिक नियंत्रण देता है, जिससे अब वे अपने चुनिंदा ट्रांजैक्शनों को Paytm ऐप की हिस्ट्री से छिपा सकते हैं। यह सुविधा खासकर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो अपने कुछ लेन-देन को निजी रखना चाहते हैं, जैसे कि किसी को गिफ्ट भेजना, दवाइयों की खरीदारी या अन्य पर्सनल खर्च।
इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। सबसे पहले Paytm ऐप खोलें और ‘Balance & History’ सेक्शन पर जाएं। वहां उस ट्रांजैक्शन पर बाएं (left) स्वाइप करें जिसे आप छुपाना चाहते हैं। इसके बाद ‘Hide’ बटन पर टैप करें और कन्फर्मेशन के लिए ‘Yes’ चुनें। इसके बाद वह ट्रांजैक्शन आपकी हिस्ट्री में नजर नहीं आएगा। यदि कभी आपको वह छिपाया गया ट्रांजैक्शन फिर से देखना हो तो ‘View Hidden Payments’ विकल्प चुनकर, फिंगरप्रिंट या PIN से वेरिफिकेशन करके, सभी हिडन ट्रांजैक्शन को देखा और अनहाइड किया जा सकता है।
Paytm ने इस फीचर के साथ कई और नए टूल्स भी पेश किए हैं, जिनमें QR Widget शामिल है, जो तेजी से स्कैनिंग और पेमेंट की सुविधा देता है। साथ ही अब यूजर्स Paytm ऐप के ज़रिए अपने UPI अकाउंट का बैलेंस भी चेक कर सकते हैं, और अपने सभी ट्रांजैक्शन की स्टेटमेंट को PDF या Excel फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Paytm का ये नया अपडेट उन यूजर्स के लिए वरदान साबित हो सकता है जो अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहते हैं और चाहते हैं कि उनका निजी डेटा, विशेषकर पेमेंट डिटेल्स, पूरी तरह सुरक्षित और निजी रहे। यह फीचर यूजर एक्सपीरियंस को न सिर्फ बेहतर बनाता है बल्कि Paytm को एक और मजबूत डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करता है।
For more news: Technology


