Payal Malik Viral Video: अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक ने काली माता के रूप वाले वीडियो पर माफी मांगी। विवाद बढ़ने के बाद मंदिर में हाथ जोड़कर जताया पछतावा।
Payal Malik Viral Video: यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी और कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल ही में उनका एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने देवी काली के रूप में अभिनय किया। इस वीडियो को लेकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पायल मलिक की जमकर आलोचना हुई।
क्या है पूरा मामला?
पायल मलिक ने एक इंस्टाग्राम रील में पहले वेस्टर्न ड्रेस में पोज़ किया और फिर अचानक देवी काली के रूप में ट्रांसफॉर्म होते हुए दिखीं। यह वीडियो दर्शकों को आपत्तिजनक लगा और इसे सनातन धर्म का अपमान बताया गया। कई धार्मिक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई और पायल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज की गई।
View this post on Instagram
माफी मांगते हुए काली मंदिर में पहुंचीं पायल
मामला बढ़ने पर पायल मलिक ने वह वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया। बाद में वे अपने पति अरमान मलिक के साथ पटियाला के काली मंदिर पहुंचीं। वहां पायल ने हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा: “मैंने अनजाने में जो गलती की है, वह दोबारा नहीं होगी। मैं सभी संगठनों और श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मेरा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।”
पायल मलिक का भावुक माफी वीडियो वायरल (Payal Malik Viral Video)
माफी मांगते हुए पायल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेहद भावुक नजर आ रही हैं और कहती हैं – “जो सजा देना चाहते हो दे दो, लेकिन मेरी माफ़ी कुबूल करो।”
Also Read:https://hindinewslive.in/tanushree-dutta-viral-video-metoo-harassment/


