Pati Patni Aur Panga: हिना खान और रॉकी जायसवाल की गुपचुप शादी ने फैंस को चौंका दिया है। जानें क्या है शादी के पीछे की सच्चाई – प्रेग्नेंसी, शो की टीआरपी या मोटी फीस?
Pati Patni Aur Panga: टीवी एक्ट्रेस हिना खान और रॉकी जायसवाल की अचानक हुई शादी ने फैंस को चौंका दिया है। बिना किसी बड़े ऐलान या मीडिया कवरेज के उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या ये शादी जल्दबाजी में हुई? इसके पीछे प्रेग्नेंसी है, शो की टीआरपी या फिर मोटी रकम?
4 जून को रचाई शादी, फैंस रह गए हैरान
4 जून 2025 को Hina Khan ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसने फैंस को पूरी तरह चौंका दिया। 13 सालों से रिलेशनशिप में रहने के बावजूद कपल ने हमेशा कहा था कि वो फिलहाल शादी नहीं करना चाहते। ऐसे में अचानक शादी की खबर सामने आने से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
View this post on Instagram
पति पत्नी और पंगा शो में आएंगे नजर
हिना खान और रॉकी जल्द ही रियलिटी शो “पति पत्नी और पंगा” में नजर आने वाले हैं। इस शो के प्रोमो रिलीज हो चुके हैं और जोड़ी को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
View this post on Instagram
प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ने लगे कयास
शादी के कुछ दिन बाद जब हिना को पिंक आउटफिट में पब्लिकली स्पॉट किया गया, तो उनकी हल्की सी निकली हुई टमी देख सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ने लगीं कि क्या हिना खान प्रेग्नेंट हैं? कुछ यूज़र्स ने कहा कि ये जल्दबाजी में हुई शादी प्रेग्नेंसी की वजह से की गई है, जबकि अन्य का मानना था कि कैंसर ट्रीटमेंट और दवाइयों के कारण उनका वजन थोड़ा बढ़ गया है।
टीआरपी और मोटी फीस की चर्चा
एक और एंगल सामने आ रहा है कि हिना और रॉकी की शादी के पीछे रियलिटी शो की टीआरपी बढ़ाने का मकसद हो सकता है कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि शो के मेकर्स ने इस शादी को पब्लिसिटी टूल की तरह इस्तेमाल करने के लिए कपल को मोटी रकम ऑफर की थी। इससे शो को ज्यादा अटेंशन मिलेगा और टीआरपी में उछाल आएगा।
हिना खान का अब तक कोई रिएक्शन नहीं
हालांकि अभी तक हिना खान या रॉकी जायसवाल ने प्रेग्नेंसी या शादी के पीछे की वजह पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं लेकिन दोनों ही फिलहाल चुप हैं।
फैंस कर रहे हैं कपल को सपोर्ट
जहां एक तरफ लोग सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हिना और रॉकी के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। उन्हें पति-पत्नी के रूप में ऑनस्क्रीन देखने की लंबे समय से ख्वाहिश थी, जो अब पूरी हो रही है।
शो या शादी – सच्चाई जो भी हो, चर्चा हिना की ही है
भले ही ये शादी प्रेग्नेंसी के कारण हुई हो, शो की डिमांड पर या फिर सिर्फ एक निजी फैसला हो — हिना खान एक बार फिर खबरों में छा गई हैं। अब देखना ये होगा कि “पति पत्नी और पंगा” शो को उनकी मौजूदगी से कितना फायदा होता है।
For more news: Entertainment


