Paresh Rawal Return in Hera Pheri 3: परेश रावल की हेरा फेरी 3 में धमाकेदार वापसी! जानिए 25 करोड़ के केस और विवाद के बाद बाबू भैया ने कैसे मारी एंट्री।
Paresh Rawal Return in Hera Pheri 3: Hera Pheri 3 के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है! लंबे समय से विवादों में घिरी इस फिल्म में परेश रावल की वापसी हो गई है। खुद एक्टर ने पुष्टि की है कि वह फिर से बाबू भैया के किरदार में नज़र आएंगे।
क्या हुआ था पहले? (Paresh Rawal Return In Hera Pheri 3)
परेश रावल ने कुछ समय पहले Hera Pheri 3 छोड़ दी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि “बाबू भैया का किरदार मेरे लिए गले का फंदा बन गया है”। उन्होंने कहा था कि इस किरदार ने उन्हें बांध रखा है और इससे मुक्ति चाहिए।
बिना बताए छोड़ी थी फिल्म, 25 करोड़ का केस
परेश रावल ने फिल्म का प्रोमो शूट कर लिया था लेकिन मेकर्स को बताए बिना फिल्म से बाहर हो गए। इसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने उनके खिलाफ 25 करोड़ रुपये का केस दायर कर दिया था। खबरों के मुताबिक, परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट 11 लाख रुपये + 15% ब्याज के साथ वापस लौटा दिया।
परेश रावल का नया बयान – क्यों की वापसी?
परेश रावल ने अब मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा: “कोई विवाद नहीं था। जब कोई चीज़ ऑडियंस को बहुत पसंद आती है तो आपको ज़िम्मेदारी से पेश आना होता है। मुझे लगा कि हम सभी को मिलकर ईमानदारी से काम करना चाहिए। अब सब कुछ सुलझ चुका है।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि: “प्रियदर्शन, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे लोग सालों से दोस्त हैं और क्रिएटिव माइंड्स हैं। हमें बस खुद को फिर से फाइन ट्यून करने की ज़रूरत थी।”
फैंस क्यों कर रहे हैं खुशियां मनाना?
परेश रावल का बाबू भैया किरदार Hera Pheri फ्रेंचाइज़ी की जान माना जाता है।
उनकी वापसी से फिल्म की ओर लोगों का इमोशनल कनेक्शन और भी मजबूत हुआ है।
For more news: Entertainment


