पंचकूला में 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवा प्रतिनिधिमंडल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और इसे युवाओं के संकल्पों की उड़ान तथा हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा शक्ति से ही तय होता है। जब हरियाणा के युवा राष्ट्रीय मंच पर कदम रखेंगे, तो वे केवल कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि प्रदेश की आन, बान और शान के प्रतिनिधि के रूप में पहचान बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को अपनी नीतियों के केंद्र में रखा है और शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं रोजगार के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है, ताकि वे अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने जा रहे सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि हरियाणा के युवा अपनी कला, संस्कृति, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से पूरे देश को प्रेरित करेंगे।
पंचकूला में 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत आयोजित प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
युवा प्रतिनिधिमंडल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं के संकल्पों की उड़ान और हरियाणा के लिए एक… pic.twitter.com/wsWUxqNtZI
— DPR Haryana (@DiprHaryana) January 3, 2026


