Panchayat Season 4 Release Date: पंचायत सीजन 4 की नई रिलीज डेट घोषित हो चुकी है। अब Amazon Prime Video पर यह हिट वेब सीरीज 24 जून से स्ट्रीम होगी। ट्रेलर भी हुआ रिलीज!
Panchayat Season 4 Release Date: प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज़ पंचायत का चौथा सीज़न फाइनली तय डेट से पहले रिलीज होने जा रहा है। इस लोकप्रिय शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फैन्स से सीज़न 4 की जल्दी रिलीज को लेकर वोटिंग कराई थी, जिसका नतीजा अब सामने आ चुका है।
पंचायत 4 की नई रिलीज डेट क्या है?
Panchayat Season 4 अब पहले से तय तारीख 2 जुलाई को नहीं, बल्कि 24 जून 2025 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा। प्राइम वीडियो ने इसके ट्रेलर के साथ नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
ट्रेलर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “शुरू हो चुका है इलेक्शन, मंजू देवी या क्रांति देवी, किसकी होगी सिलेक्शन – पंचायत सीजन 4, 24 जून से सिर्फ प्राइम वीडियो पर।”
Panchayat Season 4 का ट्रेलर भी हुआ रिलीज
नए ट्रेलर में दिखाया गया है कि फुलेरा गांव में पंचायत चुनाव को लेकर गहमागहमी है। मंजू देवी और क्रांति देवी की टक्कर इस बार और दिलचस्प होने वाली है। सीज़न में हास्य, राजनीति और इमोशन का बढ़िया मेल देखने को मिल रहा है, जो इसे एक परफेक्ट फैमिली शो बनाता है।
फैंस के वोट से हुआ जल्दी रिलीज का फैसला
पिछले दिनों Amazon Prime Video ने एक कैंपेन चलाया था, जिसमें दर्शकों से पूछा गया था कि क्या वे पंचायत सीजन 4 को पहले देखना चाहते हैं। लाखों फैन्स ने वोट देकर इसे जल्द रिलीज कराने की मांग की। इसका नतीजा ये निकला कि अब Panchayat Season 4 को 24 जून को रिलीज किया जा रहा है – लगभग 1 हफ्ता पहले।
कहां और कब देखें पंचायत सीजन 4?
रिलीज डेट: 24 जून 2025
प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
भाषा: हिंदी (English Subtitles के साथ)
Panchayat Season 4 के ट्रेलर और नई रिलीज डेट ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। गांव की सियासत, आम आदमी की ज़िंदगी और हल्के-फुल्के हास्य से भरपूर यह शो एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहा है।
For more news: Entertainment


