Panchayat 4 Trailer Out: पंचायत सीजन 4 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज। फुलेरा में शुरू हुआ चुनावी घमासान, जानें मंजू देवी और क्रांति देवी की टक्कर में कौन मारेगा बाज़ी?
Panchayat 4 Trailer Out: दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चौथे सीजन का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में एक बार फिर फुलेरा गांव के दिलचस्प किरदार और गुदगुदाने वाली राजनीति देखने को मिल रही है। इस बार पंचायत चुनाव के इर्द-गिर्द कहानी बुनी गई है, जिसमें मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच मुकाबला देखने लायक होगा।
Panchayat 4 Trailer Highlights: चुनाव, लव स्टोरी और कॉमेडी का तगड़ा तड़का
ट्रेलर की शुरुआत सचिव जी और रिंकी की बातचीत से होती है, जहां चुनाव को लेकर टेंशन नजर आती है।
मंजू देवी और क्रांति देवी अपनी-अपनी पार्टियों के लिए पूरा जोर लगा रही हैं।
गांव में पोस्टर्स, प्रचार, और हल्की-फुल्की राजनीति के साथ सचिव जी की पिटाई भी ट्रेलर का अहम हिस्सा है।
इसी के बीच रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी भी धीरे-धीरे आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
Panchayat 4 Cast & Crew
मुख्य कलाकार: जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, संविका
निर्देशक: दीपक कुमार मिश्रा
लेखक: चंदन कुमार
प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
राजनीति और इमोशन्स का बेहतरीन मेल
‘पंचायत 4’ इस बार केवल कॉमेडी नहीं, बल्कि गांव की राजनीति, सोशल प्रेशर और रिश्तों की गहराई को भी छूता है। ट्रेलर में संविका, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे कलाकारों की शानदार झलक देखने को मिलती है।
Panchayat Season 4 Release Date: कब और कहां देखें?
Amazon Prime Video पर ‘पंचायत सीजन 4’ अब 24 जून 2025 से स्ट्रीम किया जाएगा। इससे पहले मेकर्स ने फैंस से वोटिंग के जरिए रिलीज डेट को जल्दी लाने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया गया है।
For more news: Entertainment


