Panchayat 4 Release Update: Panchayat Season 4 अब तय डेट से पहले रिलीज़ हो सकता है। जानें कैसे फैंस अपनी वोटिंग से रिलीज डेट को बदल सकते हैं और क्या खास होगा इस बार फुलेरा में।
Panchayat 4 Release Update: अमेज़न प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीजों में से एक, ‘पंचायत’ का चौथा सीजन (Panchayat Season 4) जल्द ही रिलीज़ होने वाला है। फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब मेकर्स ने इसके रिलीज को लेकर एक दिलचस्प ट्विस्ट सामने लाया है।
अब दर्शकों को ये मौका मिल रहा है कि वे अपनी वोटिंग के ज़रिए इस वेब सीरीज की रिलीज डेट तय कर सकते हैं। जी हां, अगर आप ‘पंचायत 4’ को 2 जुलाई से पहले देखना चाहते हैं, तो आपको करना होगा एक छोटा-सा काम।
‘Panchayat 4’ की रिलीज डेट फाइनल नहीं, फैंस कर सकते हैं तय!
मेकर्स ने प्रमोशनल वीडियो जारी कर बताया है कि फैंस अगर पंचायत वोटिंग डॉट कॉम (www.panchayatvoting.com) पर जाकर वोटिंग करेंगे, तो ये सीजन 2 जुलाई से पहले भी रिलीज हो सकता है। इस खास कैंपेन के तहत जितनी ज्यादा वोटिंग होगी, उतनी जल्दी रिलीज की संभावना बढ़ेगी।
View this post on Instagram
प्रमोशनल वीडियो में दिखा गांव का चुनावी माहौल
प्रमोशनल वीडियो में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच फुलेरा पंचायत चुनाव का माहौल दिखाया गया है।
रिंकी, प्रधान जी और विकास मिलकर अपनी पार्टी के लिए थीम सॉन्ग बनाते हैं
वहीं क्रांति देवी की टीम भी अपना प्रचार करती है
दोनों पक्ष वादों की झड़ी लगा देते हैं – बेहतर सड़कें, बिजली, साइकिलों में एयरबैग वगैरह
वीडियो में एक मजेदार मोड़ तब आता है जब सचिव जी (जितेंद्र कुमार) आते हैं और सवाल करते हैं – “ऑडियंस के लिए क्या प्लान है?“
क्या करना होगा जल्दी रिलीज़ के लिए?
वीडियो में बताया गया है कि अगर आप मंजू देवी या क्रांति देवी को सपोर्ट करते हैं (मतलब वोट करते हैं), तो सीरीज को तय डेट से पहले रिलीज किया जा सकता है।
Panchayat Season 4 की स्टार कास्ट
जितेंद्र कुमार – सचिव जी
रघुबीर यादव – प्रधान जी
नीना गुप्ता – मंजू देवी
चंदन रॉय – विकास
संविका चौहान – रिंकी
फैसल मलिक, अशोक पाठक, और अन्य कलाकार भी शामिल
निर्देशक: दीपक कुमार मिश्रा
निर्माता: चंदन कुमार, TVF और प्राइम वीडियो
क्या खास होगा ‘Panchayat 4’ में?
पंचायत चुनाव का नया पॉलिटिकल ड्रामा
हास्य और इमोशन से भरपूर स्क्रिप्ट
गांव की राजनीति में बढ़ता टेंशन
ऑडियंस को फिर से मिलेगा ‘फुलेरा’ में लौटने का मौका
For more news: Entertainment


