Palak Tiwari on Shweta Tiwari: पलक तिवारी ने बताया कि मां श्वेता तिवारी को ‘कसौटी जिंदगी की’ में देखकर उन्हें स्ट्रेस और इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया था। जानें पूरा इंटरव्यू।
Palak Tiwari on Shweta Tiwari: बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी मां श्वेता तिवारी को लेकर एक इमोशनल खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार मां को ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में प्रेरणा के किरदार में देखा, तो वो रोने लगीं और उन्हें गहरा स्ट्रेस महसूस हुआ।
मां को प्रेरणा के रोल में देखकर पलक को हुआ Emotional Breakdown
पलक तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपनी मां का शो कभी पूरा नहीं देखा, लेकिन जब हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील पर कसौटी जिंदगी की का एक सीन देखा जिसमें श्वेता तिवारी रो रही थीं, तो वह खुद को संभाल नहीं पाईं। “मां उस समय मेरी उम्र की थीं, और वो कितना बेहतरीन एक्ट कर रही थीं – ये देखकर मैं रो पड़ी,” – पलक तिवारी
मां की परफॉर्मेंस देखकर बढ़ता है पलक का स्ट्रेस और एंग्जायटी
मैशबेल इंडिया को दिए इंटरव्यू में पलक ने कहा,“जब मैं मां का काम देखती हूं तो मुझे Aww भी होता है और Anxiety भी ट्रिगर होती है। मैं सोचती हूं कि मैं कब उनके जैसा बन पाऊंगी… मुझे स्ट्रेस हो जाता है।”
फिटनेस को लेकर भी मां से होती हैं पलक हैरान
पलक ने यह भी बताया कि लोग श्वेता तिवारी की फिटनेस की बहुत तारीफ करते हैं, लेकिन उनकी मां ना तो रेगुलर जिम जाती हैं, ना कोई खास स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। “मां को खुद समझ नहीं आता कि लोग उन्हें इतना फिट कैसे मानते हैं।”
Palak Tiwari की लेटेस्ट फिल्म ‘The Bhootni’
पलक तिवारी की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘द भूतनी’ में वो संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आईं। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
For more news: Entertainment


