Pahlaj Nihalani on Anil Kapoor: फिल्म ‘अंदाज़’ के विवादित गाने ‘खड़ा है खड़ा है’ को लेकर निर्माता पहलाज निहलानी ने अनिल कपूर पर हमला बोला है। उन्होंने एक्टर के बयानों को झूठा बताया और कहा कि अनिल पहले से गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स से वाकिफ थे।
Pahlaj Nihalani on Anil Kapoor: बॉलीवुड फिल्म ‘अंदाज़’ (1994) के विवादित गाने ‘खड़ा है खड़ा है’ को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। हाल ही में निर्माता पहलाज निहलानी ने एक इंटरव्यू में अभिनेता अनिल कपूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अनिल के उस दावे को झूठा बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स के बारे में पता नहीं था।
अनिल कपूर को कहा ‘झूठा नंबर 1’
पहलाज निहलानी ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में कहा, “अनिल कपूर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने गाना रिकॉर्डिंग के वक्त ‘खड़ा है खड़ा है’ कम से कम 50 बार सुना था। उन्होंने उसी समय कहा था कि यह गाना फिल्म को सुपरहिट बना देगा। अब वो कह रहे हैं कि उन्हें पता नहीं था? यह सब झूठ है। वो झूठा नंबर 1 है।”
अनिल ने कही थी यह बात
कुछ समय पहले अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह ‘खड़ा है खड़ा है’ गाने की डबल मीनिंग लिरिक्स को लेकर अनजान थे और उन्होंने फिल्म सिर्फ पैसे के लिए की थी।
पहलाज निहलानी ने क्या कहा?
पहलाज निहलानी ने इन बयानों को सिरे से नकारते हुए कहा, “अनिल कपूर और करिश्मा कपूर दोनों खुद मेरे पास आए थे फिल्म करने के लिए। लोग उस समय मेरे साथ काम करने को तरसते थे। अनिल कपूर ने करियर में कई बी-ग्रेड फिल्में की थीं। वह ये कैसे कह सकते हैं कि उन्होंने ‘अंदाज़’ सिर्फ पैसों के लिए की? यह सरासर झूठ है।”
‘अंदाज़’ फिल्म की स्टारकास्ट और सफलता
1994 में रिलीज़ हुई ‘अंदाज़’ को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था और इसमें अनिल कपूर, जूही चावला और करिश्मा कपूर अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म का गाना ‘खड़ा है खड़ा है’ अपनी डबल मीनिंग लिरिक्स को लेकर आज भी चर्चा में रहता है और कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का विषय बनता है।
For more news, Entertainment


