This Week’s OTT Release: OTT प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते बहुत सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इस हफ्ते भी लोगों ने कई फिल्में और सीरीज देखने का इंतजार किया था।
This Week’s OTT Release: OTT प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज हैं जो आपके बोरियत को टाटा बाय-बाय कहकर हर हफ्ते आपके वीकेंड को खुशहाल बनाते हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर हर जॉनर की फिल्म भी रिलीज होगी। हॉरर, कॉमेडी और एक्शन से भरी हुई फिल्में और सीरीजों का प्रसारण होने वाला है। इस गर्मी में बाहर जाना अब आवश्यक नहीं है। आप घर पर रहकर ही इसे एंजॉय कर सकते हैं।
हंट
Hunt एक मलयालम हॉरर-मर्डर कहानी है। फिल्म एक फॉरेंसिक पोस्टग्रेजुएट डॉक्टर की कहानी है। गायब हुई एनेस्थीसिया विद्यार्थी के कंकाल के अवशेषों की मिस्ट्री हल करती है। फिल्में भावना, रेंजी पनिक्कर, चंधुनाथ, डेन डेविस, अनु मोहन और अजमल आमिर ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। 23 मई को फिल्म रिलीज होगी। ये मनोरमा मैक्स पर रिलीज होगी।
साइनर
ये एक वेब सीरीज है जिसमें एक लड़की अपनी बहन और उसके बॉस के रिश्ते को लेकर परेशान है। शो में जूलियन मूर, ग्लेन हॉवर्टन और मेगन फही ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। 22 मई को ये सीरीज रिलीज होगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी।
फियर स्ट्रीट: प्रॉम क्वीन
23 मई को नेटफ्लिक्स पर फ़ियर स्ट्रीट: प्रॉम नाइट की रिलीज होगी। इस फिल्म का केंद्र शेडिसाइड हाई स्कूल में प्रॉम नाइट है। यह फिल्म एक युवा हॉरर ड्रामा दिखाती है। ये आपको भी काफी डराता है।
अभिलाषम
अभिलाषमएक मलयालम रोमांटिक फिल्म है। सैजू कुरुप और तन्वी राम इस फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। 23 मई को प्राइम वीडियो पर ये फिल्म रिलीज होगी।
ट्रूथ और ट्रबल
23 मई को ट्रुथ और ट्रबल नामक रियलिटी सीरीज जियोस्टार पर रिलीज होगी। यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल इस कार्यक्रम को होस्ट करेंगे। इस शो में कपल्स और फैमिलीज लाइ डिटेक्टर टेस्ट का सामना करते नजर आएंगे।
For more news: Entertainment


