NZ vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह ने अपने बल्लेबाजी से गदर मचा दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में नसीम शाह ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
NZ vs PAK: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाज नसीम शाह ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। नसीम शाह ने इस बार गेंदबाजी से नहीं बल्कि बल्लेबाजी करते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने 293 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए 208 रन ही बनाए। पाकिस्तान अपने लक्ष्य से 84 रन पीछे रह गया। लेकिन नसीम ने नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पारी में अर्धशतक जमाया और 51 रन बनाकर आउट हुए। ऐसा करने से नसीम शाह दुनिया में वनडे क्रिकेट के इतिहास में नंबर 11 पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर ने वनडे में नंबर 11 बल्लेबाजी क्रम पर सबसे बड़ी पारी खेली है। 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे मैच में मोहम्मद आमिर ने नंबर 11 पर बैटिंग करते हुए 58 रन की पारी खेली। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वनडे में नंबर 11 पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ तीन बल्लेबाजों में से तीन पाकिस्तानी हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर शोएब अख्तर हैं, जिन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए थे।
वनडे में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर
58 – मोहम्मद आमिर (पाक) Vs इंग्लैंड, 2016
51 – नसीम शाह (पाक) Vs न्यूजीलैंड, 2025
43-शोएब अख्तर (पाक) Vs इंग्लैंड, 2003
42* – मखाया नतिनि (साउथ अफ्रीका) Vs न्यूजीलैंड, 2004
37 – जोएल गार्नर (वेस्टइंडीज) Vs न्यूजीलैंड, 2004
नसीम शाह ने 51 रन की पारी में 44 गेंदों का सामना किया, चार चौके और चार छक्के लगाए। यह नसीम का वनडे में पहला अर्धशतक है। मैच में नसीम ने सुफ़ियान मुकीम के साथ 34 रन की साझेदारी की, जो उनके 11वें विकेट के लिए पर्याप्त थी। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज मिशेल हे ने दूसरी ओर 99 रन की नाबाद पारी खेली। मिशेल हे ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की है।
For more news: Sports


